Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद पीआईसी बैठक : 24 विकास कार्यो को मिली मंजूरी, सड़…
पीआईसी बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा
पीआईसी बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा
महासमुंद

पीआईसी बैठक : 24 विकास कार्यो को मिली मंजूरी, सड़क नाली और पेयजल सहित कई विकास कार्य स्वीकृत

बागबाहरा नगर पालिका परिषद की पीआईसी बैठक में 24 से अधिक विकास कार्यों की निविदा दरों को मंजूरी दी गई। बैठक में सड़क, नाली, पेवर ब्लॉक, पेयजल, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और विभिन्न वार्डों के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी। साथ ही दो कर्मचारियों की पदोन्नति और टाउन हॉल को ठेके पर देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Jul 2026, 09:16 AM · अपडेट: 07 Jul 2026, 08:05 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बागबाहरा नगर पालिका परिषद में बुधवार को अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल की अध्यक्षता में प्रेसिडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न निर्माण कार्यों की निविदा दरों को स्वीकृति देने के साथ-साथ करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। 
बैठक को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने कहा कि बागबाहरा के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं और नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को वास्तविक रूप दिया जाएगा। 

24 विकास कार्यों को मंजूरी

नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित बैठक में 24 से अधिक विकास कार्यों की निविदा दरों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही सहायक ग्रेड-03 के कर्मचारी चंदर मिर्धा को सहायक ग्रेड-02 तथा सहायक राजस्व निरीक्षक राधेश्याम दीप को राजस्व उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक अध्यक्ष निधि, पार्षद निधि, एल्डरमैन निधि, विधायक निधि, सांसद निधि, डीएमएफ मद सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत प्रस्तावित निर्माण कार्यों के लिए प्राप्त न्यूनतम निविदा दरों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 1 स्थित टाउन हॉल को एक वर्ष के लिए ठेके पर देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
15वें वित्त आयोग की राशि से शहर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, आरसीसी नाली और पेवर ब्लॉक निर्माण जैसे कई विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई। 

पेयजल और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर अहम निर्णय

इनमें नई बस्ती से पुष्पेंद्र चंद्राकर के फार्म हाउस तक सीसी रोड, झलप चौक से यादव होटल तक आरसीसी नाली, सामुदायिक भवनों और तालाबों के आसपास पेवर ब्लॉक लगाने सहित कई वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्य शामिल हैं। बैठक में सांसद निधि से सरस्वती शिशु मंदिर, बागबाहरा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए प्राप्त न्यूनतम निविदा दर को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पेयजल व्यवस्था, अनटाइड फंड के उपयोग, विभिन्न चौकों के सौंदर्यीकरण और वित्तीय वर्ष 2026-27 की ग्रीष्मकालीन जलापूर्ति के लिए पानी टैंकर किराया भुगतान जैसे विषयों पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। 

पीआईसी बैठक में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे

पीआईसी बैठक में शहर के अलग-अलग वार्डों में नाली निर्माण, पुलिया निर्माण, गौरा-चौरा मरम्मत, दुर्गा मंच के पास शेड निर्माण, सामुदायिक भवन, रंगमंच, किचन शेड, पाइपलाइन विस्तार, पेवर ब्लॉक और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े अनेक प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। इन कार्यों के पूरा होने से विभिन्न मोहल्लों में नागरिक सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, उपाध्यक्ष देवेश साहू, सभापति शैलेश साहू, मंता यादव, मेनका साहू, मिथुन अमीर, रमेश ठाकुर, शिवा जगत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश चंद्रा, उप अभियंता दीपक अग्रवाल तथा लेखापाल चंदर मिर्धा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें