Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद पेड़ लगाएं, भविष्य बचाएं संदेश के साथ स्काउट-गाइड…
सुखरीडबरी स्कूल में स्काउट-गाइड का वृक्षारोपण कार्यक्रम
सुखरीडबरी स्कूल में स्काउट-गाइड का वृक्षारोपण कार्यक्रम
महासमुंद

पेड़ लगाएं, भविष्य बचाएं संदेश के साथ स्काउट-गाइड का वृक्षारोपण कार्यक्रम

भारत स्काउट एवं गाइड संघ, बागबाहरा ने पूर्व माध्यमिक शाला सुखरीडबरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, पौधों की देखभाल और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया गया तथा सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

प्रकाशित: 01 Aug 2026, 07:45 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारत स्काउट एवं गाइड संघ, बागबाहरा द्वारा पूर्व माध्यमिक शाला सुखरीडबरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण का संदेश देना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड महासमुंद अशोक अग्रवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के उपाध्यक्ष राजेश सोनी एवं देवेश साहू उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त शिक्षक रूपेश तिवारी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी आवश्यक है ताकि वे विकसित होकर वृक्ष बन सकें। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि आज लगाए गए पौधों का प्रत्येक वर्ष जन्मदिन मनाकर उनकी देखरेख सुनिश्चित की जाएगी। 

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता

संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से पेड़-पौधों की पूजा की परंपरा रही है, लेकिन वर्तमान समय में वृक्षों की संख्या लगातार घट रही है। उन्होंने कहा कि यह सुखद बात है कि अब लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और पेड़-पौधों के महत्व को समझने की भावना विकसित हो रही है। संघ के उपाध्यक्ष देवेश साहू ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण हमारे जीवन और पर्यावरण दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है। 

पौधे लगाने का किया आह्वान 

वृक्ष हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, वर्षा चक्र को संतुलित बनाए रखने में सहायक होते हैं तथा प्रदूषण कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाकर पृथ्वी को हरा-भरा और स्वस्थ बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक सचिव शेषनारायण साहू ने किया। 

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी दानवीर शर्मा, मदन देवांगन, पूर्व सचिव भीमसेन चंद्राकर, भूषण लाल साहू, वीणा साहू, मयंक शर्मा, वरिष्ठ स्काउट मास्टर व्यासनारायण बंजारे, मनोज दीवान, मनोज चंद्राकर, हेमलता चंद्राकर, देव कुमार पटेल, सुरेश दीवान, लाडली यादव, मधु सिरमौर, राधा चंद्राकर, नरेंद्र साहू सहित स्काउट-गाइड के पदाधिकारी, सदस्य एवं विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें