Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम केंद्र सरकार PM Awas Yojana: अमर सिंह के परिवार का वर्षों पुरा…
Amar Singh Uike's dream of a permanent house has been fulfilled.
Amar Singh Uike's dream of a permanent house has been fulfilled.
केंद्र सरकार

PM Awas Yojana: अमर सिंह के परिवार का वर्षों पुराना सपना हुआ पूरा, मिला पक्का घर

PM Awas Yojana के तहत नारायणपुर के अमर सिंह उईके का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना पूरा हुआ। 3.05 लाख रुपये की लागत से बने आवास से उनके परिवार को सुरक्षित और बेहतर जीवन का सहारा मिला है।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
05 Sep 2026, 05:51 PM
रायपुर
PM Awas Yojana:  प्रधानमंत्री आवास योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नारायणपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 07 निवासी अमर सिंह उईके भी इस योजना से लाभान्वित होकर आज अपने परिवार के साथ सुरक्षित और पक्के घर में जीवन बिता रहे हैं।
अमर सिंह उईके बताते हैं कि उनकी उम्र 45 वर्ष है। उनका परिवार लंबे समय से मिट्टी की कच्ची दीवार और खपरैल वाले घर में रह रहा था। बरसात के मौसम में कच्चे घर में रहने के कारण परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आमदनी के चलते अपने परिवार के लिए पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था।

वार्ड शिविर से मिली आवास योजना की जानकारी 

इसी दौरान उन्हें नगरपालिका द्वारा आयोजित वार्ड शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने नगरपालिका परिषद नारायणपुर कार्यालय में जाकर योजना की जानकारी ली और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन किया। योजना के तहत उनका आवास स्वीकृत हुआ और 29 वर्गमीटर क्षेत्र में 3.05 लाख रुपए की स्वीकृत लागत से उनका पक्का मकान तैयार हुआ। इसमें केंद्रांश 1.50 लाख रुपए, राज्यांश 0.76 लाख रुपए तथा हितग्राही अंश 0.79 लाख रुपए शामिल है।

PM आवास से परिवार को मिला सुकून

पक्का घर बनने के बाद अमर सिंह उईके और उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब उन्हें बारिश और मौसम की परेशानियों की चिंता पहले जैसी नहीं रहती। सुरक्षित आवास मिलने से परिवार को मानसिक शांति और बेहतर जीवन जीने का अवसर मिला है। अमर सिंह उईके कहते हैं कि पक्का घर हमारे लिए सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा और बेहतर भविष्य का आधार है। प्रधानमंत्री आवास योजना से हमारा वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है। इसके लिए मैं केंद्र और राज्य सरकार के साथ नगरपालिका का आभार व्यक्त करता हूं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें