Thursday, 15 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर Road Accident: घोंटिया मोड़ पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन मौसेरे भाइयों की मौत, कोरासी गांव में छाया मातम Railway Bonus: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर Road Accident: घोंटिया मोड़ पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन मौसेरे भाइयों की मौत, कोरासी गांव में छाया मातम Railway Bonus: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › PM Awas Yojana: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में गरीब पर…
PM Awas Yojana Gramin House in Chhattisgarh(Image Source: CGDPR)
PM Awas Yojana Gramin House in Chhattisgarh(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

PM Awas Yojana: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में गरीब परिवारों को मिला पक्के मकान का सहारा

PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन योजना के तहत हजारों परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 56,455 आवासों में से 47,019 का निर्माण पूरा हो चुका है।

स
प्रकाशित: 15 Oct 2026, 02:50 PM · 8 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Awas Yojana: सिर पर पक्की छत, परिवार के लिए सुरक्षित आशियाना और बच्चों के बेहतर भविष्य का सपना हर व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी आकांक्षाओं में से एक होता है, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण अंचलों में रहने वाले परिवारों के लिए अपना पक्का मकान केवल चारदीवारी और छत का निर्माण नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास और खुशहाल जीवन की नई शुरुआत है। कभी कच्ची दीवारों और खपरैल की छतों के सहारे जीवन गुजारने वाले हजारों परिवारों का यह सपना अब शासन की जनकल्याणकारी आवास योजनाओं के माध्यम से साकार हो रहा है, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण और  पीएम जनमन  योजना जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराने की परिकल्पना और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता से जिले में आवास निर्माण कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। शासन की इन योजनाओं ने उन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है, जिनके लिए आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपना पक्का मकान बनाना एक अधूरा सपना बना हुआ था। जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से अब ग्रामीण अंचलों में पक्के मकानों की संख्या लगातार बढ़ रही है और हजारों परिवार सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

47 हजार से अधिक परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ साकार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन से आवास निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। योजना के अंतर्गत विभिन्न वित्तीय वर्षों में कुल 56 हजार 455 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से अब तक 47 हजार 19 आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन और कच्चे मकानों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को पक्का आशियाना उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-18 में स्वीकृत 10 हजार 797 आवासों में से 10 हजार 650 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2019-23 के दौरान स्वीकृत 16 हजार 811 आवासों में से 15 हजार 234 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। इन दोनों अवधियों में कुल 25 हजार 884 आवास पूर्ण किए गए हैं। यह प्रगति दर्शाती है कि जिले में पात्र परिवारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है।

आवास योजना ग्रामीण के तहत बने पक्के मकान के सामने हितग्राही परिवार और ग्रामीणजन

आवास निर्माण को मिली नई रफ्तार, 21 हजार से अधिक मकान पूर्ण

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-26 में जिले में आवास निर्माण को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इस अवधि में कुल 28 हजार 847 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 28 हजार 26 हितग्राहियों को प्रथम किस्त, 24 हजार 165 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त तथा 17 हजार 144 हितग्राहियों को तृतीय किस्त की राशि जारी की गई है। इस अवधि में अब तक 21 हजार 115 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। आवास निर्माण के लिए किस्तों का भुगतान, निर्माण कार्यों की प्रगति की निगरानी और हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। शेष स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को अपने पक्के घर में रहने का अवसर मिल सके।

मुख्यमंत्री आवास योजना बनी जरूरतमंद परिवारों के लिए नई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण भी जिले के जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। योजना के अंतर्गत जिले में कुल 423 आवास स्वीकृत किए गए हैं। सभी 423 हितग्राहियों को प्रथम किस्त की राशि प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त 298 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त, 249 हितग्राहियों को तृतीय किस्त तथा 235 हितग्राहियों को चतुर्थ किस्त की राशि उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अब तक 249 आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। शेष आवासों को पूरा कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह योजना उन जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की किरण बन रही है, जिनके लिए सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पक्के मकान का निर्माण कर पाना कठिन था। शासन की आर्थिक सहायता से ऐसे परिवारों को अपने घर का सपना पूरा करने का अवसर मिल रहा है।

पिछड़ी जनजाति परिवारों के जीवन में खुशहाली की नई दस्तक

समाज के अंतिम छोर पर निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित पीएम जनमन योजना भी जिले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। गौरेला विकासखंड में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लिए कुल 1080 आवास स्वीकृत किए गए हैं, इनमें से 886 आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। यह उपलब्धि जनजातीय समुदायों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले इन परिवारों के लिए पक्का मकान केवल आवासीय सुविधा नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का आधार भी है। योजना से लाभान्वित परिवारों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से सुरक्षा मिलने के साथ ही बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा और पारिवारिक जीवन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध हो रहा है। पीएम जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सार्थक पहल साबित हो रही है।

पक्के आशियाने में सुरक्षित हो रहा परिवारों का भविष्य

ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को बरसात के मौसम में छत से पानी टपकने, दीवारों में सीलन और मकान के क्षतिग्रस्त होने जैसी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गर्मी, सर्दी और बारिश के दौरान सुरक्षित आवास का अभाव परिवारों के दैनिक जीवन को प्रभावित करता है। ऐसे में पक्का मकान मिलने से परिवारों को इन समस्याओं से राहत मिलती है। पक्के घर का सबसे बड़ा महत्व यह है कि इससे परिवार में सुरक्षा और स्थायित्व की भावना विकसित होती है। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलता है, महिलाओं को घरेलू कार्यों के संचालन में सुविधा होती है और बुजुर्गों को सुरक्षित आवासीय परिवेश उपलब्ध होता है। अपना घर होने से परिवारों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य की योजनाओं को लेकर अधिक आश्वस्त होते हैं। शासन की आवास योजनाएं इसी दृष्टिकोण से केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी बन रही हैं।

हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने पर जोर

जिले में आवास योजनाओं के क्रियान्वयन और स्वीकृत आवासों के निर्माण की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा निर्माणाधीन आवासों की स्थिति, विभिन्न किस्तों के भुगतान तथा लंबित निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। हितग्राहियों के आधार सत्यापन, बैंक खातों से संबंधित समस्याओं और तकनीकी कठिनाइयों के निराकरण के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले के माध्यम से आवास निर्माण की प्रगति पर निगरानी रखते हुए कार्यों को गति देने पर जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि स्वीकृत आवासों का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण हो तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत हो रही नींव

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं अंत्योदय की उस भावना को साकार कर रही हैं, जिसका मूल उद्देश्य समाज के सबसे जरूरतमंद व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हजारों पक्के मकानों का निर्माण ग्रामीण विकास की बदलती तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है। जिन परिवारों के लिए कभी अपना पक्का मकान बनाना आर्थिक कठिनाइयों के कारण संभव नहीं था, उन्हें अब शासन की सहायता से सुरक्षित आशियाना मिल रहा है। यह परिवर्तन केवल ग्रामीण क्षेत्रों की आवासीय स्थिति में सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सम्मान, पारिवारिक सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर की दिशा में भी महत्वपूर्ण है। एक पक्का घर परिवार को केवल रहने की जगह नहीं देता, बल्कि उसके भीतर भविष्य के प्रति विश्वास और आगे बढ़ने की नई उम्मीद भी पैदा करता है। यही कारण है कि आवास योजनाएं गरीब कल्याण और ग्रामीण सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण आधारशिला बन रही हैं। 

आवास योजनाओं से संवर रहा ग्रामीण परिवारों का भविष्य

जिले में 47 हजार 19 प्रधानमंत्री आवासों का पूर्ण होना इस बात का प्रमाण है कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से हजारों परिवारों के जीवन में बदलाव लाया जा सकता है। मुख्यमंत्री आवास योजना और पीएम जनमन के माध्यम से भी जरूरतमंद एवं विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों तक आवास की सुविधा पहुंचाई जा रही है। पक्की छत के नीचे सुरक्षित होता बचपन, सम्मान के साथ जीवन जीते बुजुर्ग और बेहतर भविष्य का सपना संजोते परिवार ही इन योजनाओं की वास्तविक उपलब्धि हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आवास निर्माण की यह प्रगति गरीब कल्याण, सामाजिक समावेशन और आत्मनिर्भर ग्रामीण समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हर जरूरतमंद परिवार के सिर पर पक्की छत उपलब्ध कराने का संकल्प विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को नई मजबूती प्रदान कर रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें