Tuesday, 29 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान Shahi Masjid Ujjain: सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, 5 इन्फ्लुएंसर्स समेत 10 पर FIR BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में आदेश जारी Jamshedpur Firing Case: ओडिशा के रास्ते भाग रहे झारखंड के 4 कुख्यात गैंगस्टर अंबिकापुर में गिरफ्तार Raigarh Elephant News: 130 हाथियों के कुनबे ने मचाई तबाही, 16 किसानों की फसल रौंदी, जंगलों में मुनादी शुरू Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान Shahi Masjid Ujjain: सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, 5 इन्फ्लुएंसर्स समेत 10 पर FIR BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में आदेश जारी Jamshedpur Firing Case: ओडिशा के रास्ते भाग रहे झारखंड के 4 कुख्यात गैंगस्टर अंबिकापुर में गिरफ्तार Raigarh Elephant News: 130 हाथियों के कुनबे ने मचाई तबाही, 16 किसानों की फसल रौंदी, जंगलों में मुनादी शुरू
W 𝕏 f
होम › रायपुर › PM Awas Yojana CG: रायपुर में 1,393 परिवार आवास य…
Major update on the Raipur housing scheme (Image Source: AI Photo)
Major update on the Raipur housing scheme (Image Source: AI Photo)
रायपुर Featured

PM Awas Yojana CG: रायपुर में 1,393 परिवार आवास योजना से बाहर, लेकिन उम्मीद अभी बाकी, 10 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

PM Awas Yojana CG: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत रायपुर जिले में आवास प्लस 2.0 सर्वे के आधार पर 74,068 परिवार पात्र पाए गए हैं। वहीं 1,393 परिवारों के नाम फिलहाल अपात्र सूची में रखे गए हैं। प्रशासन ने ऐसे परिवारों को 10 अक्टूबर तक ग्राम सभा में दावा-आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 29 Sep 2026, 09:15 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Awas Yojana CG: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में अपना पक्का मकान बनने का सपना देख रहे हजारों परिवारों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आवास प्लस 2.0 सर्वे (2024) के आधार पर तैयार की गई प्राथमिक सूची में से चार जनपदों के 1,393 परिवारों के नामों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। हालांकि, योजना के तहत चार जनपदों में कुल 75,461 परिवारों का सर्वे किया गया था, जिनमें से 74,068 हितग्राहियों को ग्राम सभाओं की मंजूरी के बाद पूरी तरह पात्र पाया गया है। अगर प्रतिशत के हिसाब से देखें तो लगभग 98 फीसदी परिवारों का चयन पक्के मकान के लिए हो चुका है। वहीं, जिन लोगों के नाम अपात्र सूची में डाले गए हैं, उन्हें प्रशासन ने एक और मौका दिया है।

28 सितंबर से शुरू हुई दावा-आपत्ति की प्रक्रिया 

यदि किसी परिवार को लगता है कि उसे गलत तरीके से अपात्र घोषित किया गया है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे हितग्राही 28 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच अपनी संबंधित ग्राम सभा में लिखित रूप से दावा-आपत्ति जमा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन के साथ अपनी पात्रता साबित करने वाले सभी आवश्यक दस्तावेज और सटीक जानकारी संलग्न करना अनिवार्य होगा। 10 अक्टूबर की समय-सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अधूरा या अस्पष्ट आवेदन होने की स्थिति में भी उसे खारिज कर दिया जाएगा। ग्राम सभा से आवेदन मिलने के बाद जिला स्तरीय समिति दस्तावेजों की कड़ाई से जांच करेगी और अंतिम फैसला लेगी।

आरंग में सबसे ज्यादा छंटनी, तिल्दा की स्थिति सबसे बेहतर

चारों जनपदों की तुलना करें तो सबसे ज्यादा नाम आरंग जनपद से काटे गए हैं।

  • आरंग: कुल 25,814 परिवारों में से 25,138 पात्र पाए गए, जबकि 676 नाम अपात्र घोषित हुए।

  • धरसींवा: 11,540 परिवारों में से 330 नाम अपात्र मिले।

  • अभनपुर: 18,352 आवेदनों में से 257 परिवार सूची से बाहर हुए।

  • तिल्दा: 19,755 में से महज 130 परिवार अपात्र पाए गए, जो चारों जनपदों में सबसे कम है।

दूसरों के भरोसे न रहें, खुद जाकर जांचें सूची 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पात्र और अपात्र परिवारों की सूची जिला कार्यालय, विकासखंड कार्यालय और संबंधित ग्राम पंचायत भवनों के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे किसी बिचौलिए या अफवाह के चक्कर में न पड़ें। वे खुद पंचायत भवन या जनपद कार्यालय जाकर सूची में अपना और अपने परिवार का नाम जांच लें, ताकि समय रहते 10 अक्टूबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें