Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Janjgir Champa Crime News: कोसा हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग विवाद में अमित भंडारी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच Janjgir Champa Crime News: कोसा हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग विवाद में अमित भंडारी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार PM Surya Ghar Yojana: अब घरों की छत पर सोलर रूफटॉ…
Image Source: Keertiman Media
Image Source: Keertiman Media
राज्य सरकार

PM Surya Ghar Yojana: अब घरों की छत पर सोलर रूफटॉप से घटेगा बिजली खर्च, कलेक्टर ने बढ़ाई योजना की रफ्तार

PM Surya Ghar Yojana: कलेक्टर रणबीर शर्मा ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने सोलर रूफटॉप स्थापना, ऋण प्रक्रिया में तेजी, प्रचार-प्रसार बढ़ाने और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
09 Sep 2026, 05:31 PM
रायपुर
PM Surya Ghar Yojana: कलेक्टर रणबीर शर्मा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने योजना के लाभों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सोलर रूफटॉप लगाने से घरेलू बिजली की आवश्यकता को सौर ऊर्जा से पूरा करने के साथ बिजली के खर्च में भी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने योजना के तहत मिलने वाले अनुदान एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। 
कलेक्टर ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने से ऊर्जा की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समय पर निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।

सूर्यघर योजना में ऋण प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

कलेक्टर शर्मा ने बैठक में उपस्थित बैंकर्स को निर्देशित किया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्राप्त ऋण प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक परिवार अपने घरों में सोलर रूफटॉप स्थापित कर योजना का लाभ उठा सकें। कलेक्टर ने बैंकर्स से कहा कि योजना के संबंध में हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं ऋण प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी भी उपलब्ध कराएं, जिससे आवेदन करने वाले हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने संबंधित वेंडर्स को सोलर रूफटॉप स्थापना में निर्धारित मानकों का पालन करते हुए उच्च गुणवत्ता के सोलर पैनल एवं उपकरण लगाने के निर्देश दिए।

रूफटॉप स्थापना में गुणवत्ता और समय-सीमा के निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि सोलर सिस्टम की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए तथा हितग्राहियों को बेहतर एवं टिकाऊ प्रणाली उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने वेंडर्स को निर्धारित समय-सीमा में सोलर रूफटॉप स्थापना का कार्य पूर्ण करने तथा हितग्राहियों को स्थापना एवं रखरखाव के संबंध में आवश्यक जानकारी देने के निर्देश भी दिए। इसी तरह उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को जिले में विशेष अभियान चलाकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने कहा। 

हर पात्र परिवार तक पहुंचाएं सूर्यघर योजना का लाभ

कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में योजना के लाभों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने, पात्र हितग्राहियों को आवेदन के लिए प्रोत्साहित करने तथा योजना के क्रियान्वयन की नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें