Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद
W 𝕏 f
होम केंद्र सरकार PM Surya Ghar Yojana: सुकमा में सौर ऊर्जा से बदली…
Solar panels transform lives; Sukma familys electricity bill drops to zero.
Solar panels transform lives; Sukma familys electricity bill drops to zero.
केंद्र सरकार

PM Surya Ghar Yojana: सुकमा में सौर ऊर्जा से बदली परिवार की तस्वीर, ₹4 हजार तक का बिजली बिल हुआ शून्य

PM Surya Ghar Yojana: सुकमा के कुम्हाररास निवासी बुद्धिमंत पटारी के परिवार ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर बिजली बिल को शून्य कर दिया। केंद्र से ₹78 हजार और राज्य सरकार से ₹30 हजार की सब्सिडी मिलने से सौर ऊर्जा अपनाना आसान हुआ। इससे परिवार को हर महीने हजारों रुपये की बचत हो रही है।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
31 Aug 2026, 12:54 PM
रायपुर
PM Surya Ghar Yojana: स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता की दिशा में सुकमा जिले के कुम्हाररास निवासी बुद्धिमंत पटारी के परिवार ने एक मिसाल कायम की है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगने के बाद परिवार का हर महीने आने वाला 3,000 से 4,000 रुपए तक का बिजली बिल अब पूरी तरह शून्य हो गया है। सौर ऊर्जा ने न केवल घर को रोशन किया, बल्कि परिवार को बड़ी आर्थिक राहत भी दी है।
बुद्धिमंत पटारी के परिवार के लिए यह बदलाव किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। पहले हर माह बिजली बिल में खर्च होने वाली हजारों रुपए की राशि अब बचत के रूप में परिवार के काम आ रही है। इस बचत से घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने का अवसर भी मिल रहा है।
सौर ऊर्जा को अपनाना परिवार के लिए इसलिए भी आसान हुआ क्योंकि केंद्र सरकार से 78 हजार रुपए और राज्य सरकार से 30 हजार रुपए की सब्सिडी मिली। सरकारी सहायता ने सोलर रूफटॉप सिस्टम की लागत का बोझ कम किया और परिवार को स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। बुद्धिमंत पटारी का अनुभव यह संदेश देता है कि सौर ऊर्जा केवल बिजली बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी रास्ता भी है। सुकमा में यह पहल स्वच्छ ऊर्जा के बढ़ते उपयोग की प्रेरक तस्वीर पेश कर रही है की सूर्य की रोशनी से घर रोशन हो रहा है, बिजली खर्च घट रहा है और बचत का उजाला भविष्य को संवार रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें