Thursday, 16 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
दर्दनाक अंत : 48 घंटे में सुलझी महिला हत्या की गुत्थी, चरित्र शंका बनी वारदात की वजह CG पुलिस तबादला : पुलिस विभाग में बदलाव, 7 निरीक्षक और 3 SI भेजे गए नए जिलों में एक्शन : चरचा थाना क्षेत्र में बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी दबोचा गया, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई रफ्तार का कहर : नशे में कार चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 4-5 लोग घायल दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत रफ्तार का कहर : घर से निकली मासूम की सड़क दुर्घटना में मौत, बसना पुलिस ने शुरू की जांच दर्दनाक अंत : 48 घंटे में सुलझी महिला हत्या की गुत्थी, चरित्र शंका बनी वारदात की वजह CG पुलिस तबादला : पुलिस विभाग में बदलाव, 7 निरीक्षक और 3 SI भेजे गए नए जिलों में एक्शन : चरचा थाना क्षेत्र में बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी दबोचा गया, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई रफ्तार का कहर : नशे में कार चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 4-5 लोग घायल दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत रफ्तार का कहर : घर से निकली मासूम की सड़क दुर्घटना में मौत, बसना पुलिस ने शुरू की जांच
W 𝕏 f
होम महासमुंद पुलिस का प्रहार : बोलेरो में छिपाकर ले जा रहा था …
बसना पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा
बसना पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा
🔴 BREAKING महासमुंद

पुलिस का प्रहार : बोलेरो में छिपाकर ले जा रहा था 25 लाख का गांजा, तस्कर गिरफ्तार

बसना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50.200 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा, बोलेरो और मोबाइल सहित 28 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान न्यूज
16 Jul 2026, 07:58 AM
महासमुंद
मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बसना पुलिस ने बुधवार देर रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 लाख रुपये मूल्य का 50.200 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा, बोलेरो वाहन तथा मोबाइल फोन सहित कुल 28 लाख 500 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर बसना की ओर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पलसापाली बैरियर पहुंचकर नाकेबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर की बोलेरो क्रमांक सीजी-10-एबी-6529 वहां पहुंची, जिसे रोककर जांच की गई। वाहन चालक ने अपना नाम धनीराम साहू (31 वर्ष), पिता तुलसराम साहू, निवासी ग्राम लोहरसी (सोन), थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर बताया। 

पूछताछ में गांजा होना स्वीकारा 

पूछताछ के दौरान उसके जवाब संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने वाहन में गांजा होना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व उसकी मुलाकात शिवरीनारायण मेले में नायक भैया नामक व्यक्ति से हुई थी। वहीं दोनों के बीच गांजा परिवहन की योजना बनी थी। नायक भैया ने उसे एक नोकिया कंपनी का की-पैड मोबाइल फोन दिया था, जिसमें उसने अपना सिम कार्ड लगा लिया था। 

फोन करने वाला ओडिशा निवासी 

14 जुलाई 2026 की सुबह वह पुनः शिवरीनारायण में नायक भैया से मिला। इसके बाद वह बसना पहुंचा, जहां एक अज्ञात नंबर से उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को ओडिशा का निवासी बताते हुए नायक भैया द्वारा उसका नंबर दिए जाने की बात कही। निर्देशानुसार धनीराम एक सुनसान जंगलनुमा स्थान पर पहुंचा, जहां पहले से मौजूद दो व्यक्तियों ने उसकी बोलेरो के पीछे दो प्लास्टिक बोरियों में भरा गांजा लोड कर दिया। इसके बाद वह उक्त गांजा लेकर नायक भैया के पास जाने के लिए रवाना हुआ था, लेकिन इससे पहले ही बसना पुलिस ने उसे धर दबोचा। 

गांजा समेत 28 लाख की सामग्री जब्त 

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक बोरियों में भरा 50.200 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये है, एक नोकिया कंपनी का की-पैड मोबाइल फोन कीमत 500 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन कीमत लगभग 3 लाख रुपये जब्त किया। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 28 लाख 500 रुपये आंका गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। साथ ही गांजा तस्करी के मुख्य सरगना नायक भैया तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें