Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में
W 𝕏 f
होम › फुटबॉल › राष्ट्रपति का बड़ा बयान : मेसी खेलेंगे ब्राजील के…
मेसी खेलेंगे ब्राजील के लिए
मेसी खेलेंगे ब्राजील के लिए
फुटबॉल

राष्ट्रपति का बड़ा बयान : मेसी खेलेंगे ब्राजील के लिए, पिता बनने वाले हैं नेमार, टीम में हुई वापसी!

ब्राजील और अर्जेंटीना की फुटबॉल प्रतिद्वंद्विता के बीच ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने मजाकिया अंदाज में लियोनेल मेसी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि काश मेसी ब्राजील के लिए खेलते, जिससे फुटबॉल जगत में हलचल मच गई। वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील ने मोरक्को के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला, जिसके बाद लूला ने टीम के प्रदर्शन पर भरोसा जताया और कहा कि ब्राजील इतिहास में अक्सर मुश्किल हालात में भी वापसी करता है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 18 Jun 2026, 12:39 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 11:46 PM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

फुटबॉल की दुनिया में ब्राजील और अर्जेंटीना की दुश्मनी जगजाहिर है, लेकिन जब बात लियोनेल मेसी की हो, तो बड़े-बड़े धुरंधर भी उनके मुरीद हो जाते हैं। इस बार मेसी की दीवानगी का जादू किसी आम फैन पर नहीं, बल्कि खुद ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा पर सर चढ़कर बोल रहा है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील के शुरुआती प्रदर्शन से चिंतित राष्ट्रपति लूला ने मजाकिया अंदाज में ही सही, लेकिन एक ऐसा बयान दे दिया है जिसने फुटबॉल जगत में हलचल मचा दी है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में पांच बार की चैंपियन ब्राजील का सफर उम्मीद के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। मोरक्को के खिलाफ खेला गया पहला मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर छूटा। इस फीके प्रदर्शन के बाद जब पत्रकारों ने राष्ट्रपति लूला से टीम के खेल पर सवाल किया, तो उन्होंने हंसते हुए अर्जेंटीना के कप्तान की तारीफों के पुल बांध दिए।

राष्ट्रपति लूला ने कहा,

"हमारी टीम को आगे जाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। दूसरी ओर, अर्जेंटीना का खेल लाजवाब रहा है। मैं तो सोच रहा था कि काश हम लियोनेल मेसी को ब्राजील के लिए खेलने के लिए साइन कर पाते!"

गौरतलब है कि मेसी ने हाल ही में अल्जीरिया के खिलाफ मैच में शानदार हैट्रिक (3 गोल) जड़कर अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाई है, जिसके बाद से उनकी फॉर्म की चर्चा हर तरफ है।

ड्रॉ मैच पर बोले राष्ट्रपति- 'जब शक होता है, तभी ब्राजील चमकता है'

मोरक्को के खिलाफ मैच ड्रॉ होने के बावजूद राष्ट्रपति लूला अपनी टीम को लेकर पूरी तरह सकारात्मक हैं। उन्होंने कहा कि मोरक्को इस ग्रुप की सबसे मजबूत टीमों में से एक थी, इसलिए ड्रॉ होना कोई बहुत बड़ी चिंता की बात नहीं है। इतिहास गवाह है कि जब भी दुनिया ने ब्राजील की काबिलियत पर शक किया है, उन्होंने पलटवार करते हुए वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

नेमार की वापसी और बनने वाले हैं 5वीं बार पिता

ब्राजीली फैंस के लिए राहत और जश्न की दोहरी खबर है। टीम के स्टार फॉरवर्ड नेमार जूनियर पूरी तरह फिट होकर टीम के साथ जुड़ गए हैं। काफ मसल (Calf Muscle) में खिंचाव के कारण वह मोरक्को के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाए थे, जिसकी कमी मैदान पर साफ खल रही थी। अब अगले मुकाबले में उनका मैदान पर उतरना तय माना जा रहा है।

मैदान पर वापसी के साथ-साथ नेमार के निजी जीवन से भी एक बेहद खूबसूरत खबर आई है। नेमार जल्द ही 5वीं बार पिता बनने वाले हैं। उनकी गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर कर इस बड़ी खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया है। इस गुड न्यूज के बाद नेमार और पूरी ब्राजीली टीम का मनोबल सातवें आसमान पर है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें