Wednesday, 05 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
कांकेर में भालू का आतंक: हमले में भाई-बहन की मौत, 3 ग्रामीण घायल ड्रंक एंड ड्राइव पर दुर्ग कोर्ट का सख्त फैसला, पहली बार चालक को भेजा जेल मर्डर केस : रायपुर में प्रेमी पर प्रेमिका की हत्या का आरोप, तालाब में फेंका था शव स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 संदिग्ध गिरफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से कटकर बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस खराब ट्रेलर से टकराए दो वाहन, कटर मशीन से काटकर निकाले गए चालक कांकेर में भालू का आतंक: हमले में भाई-बहन की मौत, 3 ग्रामीण घायल ड्रंक एंड ड्राइव पर दुर्ग कोर्ट का सख्त फैसला, पहली बार चालक को भेजा जेल मर्डर केस : रायपुर में प्रेमी पर प्रेमिका की हत्या का आरोप, तालाब में फेंका था शव स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 संदिग्ध गिरफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से कटकर बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस खराब ट्रेलर से टकराए दो वाहन, कटर मशीन से काटकर निकाले गए चालक
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस की बड़ी कार्र…
9 संदिग्ध गिरफ्तार
9 संदिग्ध गिरफ्तार
🔴 BREAKING राष्ट्रीय Featured

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 संदिग्ध गिरफ्तार

15 अगस्त से पहले पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस और पेट्रोल बम बनाने का सामान बरामद किया गया है। जांच में दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन और संवेदनशील ठिकानों की रेकी से जुड़े इनपुट भी सामने आए हैं।

कीर्तिमान न्यूज
05 Aug 2026, 02:58 PM
चंडीगढ़
15 अगस्त के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर देश के अन्य हिस्सों में संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सीमा पार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) द्वारा चलाए जा रहे दो संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल्स को ध्वस्त करते हुए 9 लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में चार नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और 'बोतल बम' (पेट्रोल बम) बनाने में इस्तेमाल होने वाली चार कांच की बोतलें बरामद की गई हैं। 

बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी योजना

जांच के दौरान इस नेटवर्क का एक चौंकाने वाला कनेक्शन राजधानी दिल्ली से भी सामने आया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों ने स्वीकार किया है कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान वहां पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वहां किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, हालांकि वे अपनी योजना में नाकाम रहे। जांच एजेंसियों को पता चला है कि संदिग्धों ने रेलवे ट्रैक और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों की रेकी की थी। 

विदेशी हैंडलरों को भेजी जा रही थी फुटेज

निगरानी के लिए आरोपियों ने कई जगहों पर गुप्त कैमरे भी लगाए थे, जिनकी लाइव फुटेज विदेशी हैंडलरों को भेजी जा रही थी। हैंडलर्स की तरफ से इन्हें स्थानीय स्तर पर लॉजिस्टिक और वित्तीय मदद मुहैया कराई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दिल्ली प्रवास के दौरान ये आरोपी कहां ठहरे थे, किन लोगों से मिले थे और इनके मददगार कौन थे। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सीमा पार से चलाए जा रहे नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ा झटका है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई और गिरफ्तारियां संभव हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें