Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त Nepal Flood: तबाही के बीच जलविद्युत  सुरंगों में जिंदगी और मौत की जंग, रेस्क्यू में जुटीं अंतरराष्ट्रीय टीमें Korba News: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने उठाई आत्मघाती कदम, मौत से पहले बहनों को भेजा वीडियो Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त Nepal Flood: तबाही के बीच जलविद्युत  सुरंगों में जिंदगी और मौत की जंग, रेस्क्यू में जुटीं अंतरराष्ट्रीय टीमें Korba News: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने उठाई आत्मघाती कदम, मौत से पहले बहनों को भेजा वीडियो
W 𝕏 f
होम शिक्षा शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : 15 साल पहले मृत शिक्षक …
शिक्षा पोर्टल में त्रुटि से शिक्षक विवाद
शिक्षा पोर्टल में त्रुटि से शिक्षक विवाद
शिक्षा

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : 15 साल पहले मृत शिक्षक का नाम दर्ज, मौजूदा शिक्षक संकट में

शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल 3.0 में बड़ी त्रुटि सामने आई है, जिसमें कटनी जिले के एक स्कूल में करीब 15 साल पहले मृत शिक्षक का नाम पदस्थापना सूची में दर्ज हो गया। इस गलती के चलते मौजूदा शिक्षक को अतिशेष सूची में शामिल कर दिया गया, जिससे उनकी पदस्थापना पर संकट खड़ा हो गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Jun 2026, 05:54 PM
मध्य प्रदेश

एमपी शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की गई एंट्री ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड के संकुल केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान से जुड़ा है। यहां प्राथमिक शाला मंगेली में करीब 15 साल पहले दिवंगत हो चुके एक शिक्षक का नाम पदस्थापना सूची में दर्ज कर दिया गया, जिससे मौजूदा शिक्षक को अतिशेष सूची में शामिल कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक शाला मंगेली की स्थापना वर्ष 2011 में की गई थी। वर्तमान में स्कूल में लगभग 28 छात्र अध्ययनरत हैं और दो शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं। बीते वर्ष दिसंबर 2025 में यहां पदस्थ शिक्षक बाला प्रसाद पटेल के चिकित्सा अवकाश पर जाने के बाद विद्यालय एक शिक्षकीय हो गया था। इसके बाद शॉर्ट टर्म के लिए अतिथि शिक्षक की व्यवस्था भी की गई थी।

पोर्टल पर मृत शिक्षक का नाम दर्ज होने से विवाद

अप्रैल 2026 में शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर एक गंभीर त्रुटि सामने आई, जिसमें करीब 15 साल पहले दिवंगत हो चुके शिक्षक महिपाल सिंह ठाकुर का नाम पदस्थ शिक्षक के रूप में दिखाई देने लगा। जैसे ही यह मामला सामने आया, विद्यालय प्रभारी ने तत्काल पोर्टल पर लिखित आपत्ति दर्ज कराई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से आरोप लगाया गया है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अब तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस लापरवाही को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मौजूदा शिक्षक का नाम अतिशेष सूची में शामिल

पोर्टल पर हुई इस गलती के कारण वर्तमान में पदस्थ शिक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी का नाम अतिशेष शिक्षकों की सूची में शामिल हो गया है। इससे उनकी पदस्थापना पर संकट खड़ा हो गया है और स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है।

पीड़ित शिक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि पोर्टल से मृत शिक्षक का नाम तत्काल हटाया जाए और साथ ही उनका नाम अतिशेष सूची से विलोपित किया जाए, ताकि उनकी पदस्थापना सुरक्षित रह सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें