Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर
W 𝕏 f
होम शिक्षा शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : PMश्री स्कूल में शिक्षक…
PMश्री स्कूल में पालकों का प्रदर्शन
PMश्री स्कूल में पालकों का प्रदर्शन
शिक्षा

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : PMश्री स्कूल में शिक्षकों की कमी, नाराज पालकों ने स्कूल गेट पर जड़ा ताला

जिले के पीएमश्री स्कूल डीपोपारा में शिक्षकों की कमी से नाराज पालकों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई लगभग एक शिक्षक के भरोसे चल रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
24 Jul 2026, 03:54 PM
कोंडागांव

जिले के पीएमश्री स्कूल डीपोपारा में शुक्रवार को शिक्षकों की कमी को लेकर अभिभावकों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज पालकों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि कई बार आवेदन और शिकायतें देने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। 

प्रदर्शन कर रहे पालकों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिक्षकों की नियुक्ति और स्कूल की व्यवस्था सुधारने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार अनदेखी के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

एक शिक्षिका के भरोसे चल रहा पूरा स्कूल

अभिभावकों के अनुसार, पहली से पांचवीं कक्षा तक केवल दो शिक्षक पदस्थ हैं। इनमें से एक शिक्षिका हिना कश्यप स्वास्थ्य कारणों से लंबे समय से नियमित रूप से स्कूल नहीं आ रही हैं। ऐसे में एकमात्र शिक्षिका पूरे स्कूल की कक्षाओं का संचालन कर रही हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 

शिक्षा की गुणवत्ता पर उठे सवाल

पालकों का कहना है कि पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से बच्चों को नियमित पढ़ाई नहीं मिल पा रही है। कई कक्षाओं को एक साथ संभालना पड़ रहा है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है।

दूरस्थ स्कूलों की हालत पर भी चिंता

प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने कहा कि यदि जिला मुख्यालय के पीएमश्री स्कूल में शिक्षकों की इतनी कमी है, तो दूर-दराज के सरकारी स्कूलों की स्थिति और भी चिंताजनक होगी। उन्होंने सरकार से सभी रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति करने की मांग की।

समाधान नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन

पालकों ने चेतावनी दी कि जब तक स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जाती और पढ़ाई की व्यवस्था सामान्य नहीं होती, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें