Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
तेज रफ्तार का कहर : घर लौट रहे BSP कर्मी को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत चालक फरार एनडीए संसदीय दल की बैठक : पीएम मोदी का बड़ा बयान, नीट पेपर लीक पर होगी कड़ी कार्रवाई अमानवीय हालात : मौत के बाद भी सम्मान नहीं, बिलासपुर मुक्तिधाम में बिखरी हड्डियां और खोपड़ियां हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, नैला-सर्खों रोड पर लोगों ने किया चक्काजाम सोनम वांगचुक हेल्थ अपडेट : सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया नया मेडिकल बुलेटिन CCSH की बड़ी उपलब्धि : पैरालिसिस मरीज के इलाज को मिली नई दिशा, बस्तर में पहली बार हुई ब्रेन DSA तेज रफ्तार का कहर : घर लौट रहे BSP कर्मी को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत चालक फरार एनडीए संसदीय दल की बैठक : पीएम मोदी का बड़ा बयान, नीट पेपर लीक पर होगी कड़ी कार्रवाई अमानवीय हालात : मौत के बाद भी सम्मान नहीं, बिलासपुर मुक्तिधाम में बिखरी हड्डियां और खोपड़ियां हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, नैला-सर्खों रोड पर लोगों ने किया चक्काजाम सोनम वांगचुक हेल्थ अपडेट : सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया नया मेडिकल बुलेटिन CCSH की बड़ी उपलब्धि : पैरालिसिस मरीज के इलाज को मिली नई दिशा, बस्तर में पहली बार हुई ब्रेन DSA
W 𝕏 f
होम बिलासपुर अस्पताल पर उठे सवाल : बिलासपुर के नोबल हॉस्पिटल म…
मरीज की मौत पर हंगामा
मरीज की मौत पर हंगामा
बिलासपुर

अस्पताल पर उठे सवाल : बिलासपुर के नोबल हॉस्पिटल में मरीज की मौत, परिजनों ने मांगी निष्पक्ष जांच

बिलासपुर के नोबल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज अजय ताम्रकार की मौत के बाद विवाद खड़ा हो गया है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और महंगी दवाइयां लिखने का आरोप लगाया है, जबकि अस्पताल ने आरोपों से इनकार किया है। मामले की जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Jul 2026, 09:43 AM
बिलासपुर
बिलासपुर के रिंग रोड स्थित नोबल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद विवाद की स्थिति बन गई। मृतक की पहचान अजय ताम्रकार के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। 
जानकारी के अनुसार, अजय ताम्रकार बाइक से गिर गए थे, जिससे उनके कंधे में गंभीर चोट आई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए नोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी सर्जरी की, लेकिन ऑपरेशन के कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

नोबल हॉस्पिटल
परिजनों का आरोप- सही जानकारी नहीं दी गई

मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि इलाज के दौरान मरीज की हालत को लेकर उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जरूरत से ज्यादा महंगी दवाइयां लिखी गईं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते मरीज की स्थिति की सही जानकारी दी जाती और बेहतर उपचार मिलता तो शायद अजय ताम्रकार की जान बचाई जा सकती थी। 

अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को बताया गलत

वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के सभी आरोपों को खारिज किया है। प्रबंधन का कहना है कि मरीज का इलाज तय चिकित्सा प्रक्रिया के अनुसार किया गया और उपचार में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मरीज की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या इलाज के दौरान किसी तरह की लापरवाही सामने आई थी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें