Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Raigarh murder case: युवक की हत्या, पुराने बस डिप…
Raigarh murder case investigation(Image Source: Keertiman Media)
Raigarh murder case investigation(Image Source: Keertiman Media)
रायगढ़

Raigarh murder case: युवक की हत्या, पुराने बस डिपो की झाड़ियों में मिला शव, पुलिस जांच जारी

Raigarh murder case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुराने बस डिपो की झाड़ियों से युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान धनुर्जय चौहान के रूप में हुई है। पुलिस हत्या के मामले में संदिग्धों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

य
प्रकाशित: 15 Sep 2026, 11:58 AM · अपडेट: 20 Oct 2026, 06:35 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raigarh murder case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के पुराने बस डिपो इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक का शव झाड़ियों के बीच मिला। मृतक की पहचान संजय मैदान क्षेत्र निवासी धनुर्जय चौहान के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक की सिर पर वार कर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

समारोह देखने निकला था युवक, रातभर नहीं लौटा घर

जानकारी के अनुसार, धनुर्जय चौहान सोमवार रात अपने घर से चक्रधर समारोह देखने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह पुराने बस डिपो के आसपास रहने वाले लोगों ने झाड़ियों में एक युवक का शव देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान धनुर्जय चौहान के रूप में की।

सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका

पुलिस के मुताबिक युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया है। शव खून से लथपथ हालत में मिला। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का माना जा रहा है। पुलिस ने हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुराने बस डिपो में रहता है असामाजिक तत्वों का जमावड़ा

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराना बस डिपो क्षेत्र लंबे समय से सुनसान और झाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां अक्सर नशा करने वाले लोगों का जमावड़ा देखा जाता है। आशंका जताई जा रही है कि किसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें