Tuesday, 07 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खदान में गिरी गेंद बनी काल : पल भर में छिनी खुशिया एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत परिजनों पर हमला : बेटे की जानकारी मांगना पड़ा भारी, दंपती से मारपीट के आरोप में केस दर्ज PTS के खाने में लापरवाही : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की मेस पर सवाल, महिला आरक्षक की थाली में मिला कीड़ा 7 दुकानों में चोरी : बसना में सिलसिलेवार चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस से कार्रवाई की मांग हादसा : मकान की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत बारिश ने तोड़ा संपर्क : सड़क धंसने से आवागमन ठप, स्कूली बच्चों और मरीजों की बढ़ी परेशानी खदान में गिरी गेंद बनी काल : पल भर में छिनी खुशिया एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत परिजनों पर हमला : बेटे की जानकारी मांगना पड़ा भारी, दंपती से मारपीट के आरोप में केस दर्ज PTS के खाने में लापरवाही : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की मेस पर सवाल, महिला आरक्षक की थाली में मिला कीड़ा 7 दुकानों में चोरी : बसना में सिलसिलेवार चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस से कार्रवाई की मांग हादसा : मकान की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत बारिश ने तोड़ा संपर्क : सड़क धंसने से आवागमन ठप, स्कूली बच्चों और मरीजों की बढ़ी परेशानी
W 𝕏 f
होम महासमुंद बारिश ने तोड़ा संपर्क : सड़क धंसने से आवागमन ठप, …
महासमुंद में बारिश से धंसी सड़क
महासमुंद में बारिश से धंसी सड़क
🔴 BREAKING महासमुंद

बारिश ने तोड़ा संपर्क : सड़क धंसने से आवागमन ठप, स्कूली बच्चों और मरीजों की बढ़ी परेशानी

महासमुंद जिले में लगातार दो दिनों की भारी बारिश से एनएच-53 से बावनकेरा होकर छिलपावन-झलप जाने वाला मुख्य मार्ग धंस गया, जिससे रामाडबरी सहित करीब एक दर्जन गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया। सड़क बंद होने से स्कूली बच्चों, मजदूरों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
07 Jul 2026, 09:01 AM
महासमुंद
लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश ने महासमुंद जिले में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। एनएच-53 से बावनकेरा होते हुए छिलपावन-झलप जाने वाला प्रमुख मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने और बह जाने से रामाडबरी सहित करीब 12 गांवों का जिला मुख्यालय और प्रमुख बाजारों से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। 
मार्ग बंद होने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली विद्यार्थियों, रोजाना काम पर जाने वाले मजदूरों और इलाज के लिए आने-जाने वाले मरीजों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आवागमन ठप होने से आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं और लोगों को लंबे वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।

जर्जर और कच्ची सड़क नहीं झेल सकी बारिश का दबाव

रामाडबरी निवासी रामलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क पहले से ही जर्जर और अधिकांश हिस्सों में कच्ची थी। लगातार हो रही तेज बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण सड़क अपना भार नहीं संभाल सकी और कई जगह धंस गई। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते थे। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद भी संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। 

प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग

दुर्घटना की आशंका के बावजूद मौके पर न तो सुरक्षा बैरिकेड लगाए गए हैं और न ही आवागमन रोकने के लिए पर्याप्त चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें