Sunday, 16 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार रायगढ़ में एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 30 हजार लूटे बंद रेस्टोरेंट, टूटी खिड़की और लापता युवक... बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर से कैसे गायब हुआ अनिरुद्ध? ठगी का मायाजाल : निर्मला सीतारमण और सचिन तेंदुलकर के नाम पर रिटायर्ड फौजी को लगाया 45 लाख का चूना रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार रायगढ़ में एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 30 हजार लूटे बंद रेस्टोरेंट, टूटी खिड़की और लापता युवक... बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर से कैसे गायब हुआ अनिरुद्ध? ठगी का मायाजाल : निर्मला सीतारमण और सचिन तेंदुलकर के नाम पर रिटायर्ड फौजी को लगाया 45 लाख का चूना
W 𝕏 f
होम रायपुर छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, बांगो डैम के 5 ग…
— विज्ञापन —
बांगो डैम के खुले 5 गेट
बांगो डैम के खुले 5 गेट
रायपुर

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, बांगो डैम के 5 गेट खुले, 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। कोरबा के मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92.48% पहुंचने पर 5 गेट खोलकर 3005 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया है। प्रशासन ने 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 9% कम बारिश हुई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Aug 2026, 10:33 AM
रायपुर
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। लगातार बारिश के चलते कोरबा के मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92.48 प्रतिशत तक पहुंच गया। 
एहतियात के तौर पर डैम के 5 गेट खोलकर 3005 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया है। इसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे बसे 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी करते हुए मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया है। 

35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट 

बांगो, चर्रा, पोड़ी-उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कलमीपारा, सिलीयारीपारा, जूनापारा, तिलाईडाड, डुगुपारा, टुंगुमांड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेलगांव, झाबू, नवागांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा और सिरकीकला समेत 35 गांव अलर्ट पर हैं। 

कोटाडोल में 130 MM बारिश हुई

पिछले 24 घंटे में कोटाडोल में सबसे ज्यादा 130 MM बारिश हुई। शंकरगढ़ और पोड़ी-उपरोड़ा में 110-110 MM, जबकि सन्ना, दौरा कोचली और रघुनाथनगर में 80-80 MM बारिश दर्ज की गई। बलरामपुर, वाड्रफनगर, चलगली और सामरी में 60-60 MM पानी गिरा। 

आज भी बारिश के संभावना

आज भी  प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर आगे भी जारी रह सकता है। 

प्रदेश में सामान्य से 9% कम बारिश 

1 जून से 13 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में 668.8 MM बारिश हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 734.4 MM है। यानी प्रदेश में अब तक 65.6 MM बारिश कम हुई है और कमी 9 प्रतिशत है। हालांकि, कुल बारिश अभी सामान्य श्रेणी में है। नारायणपुर में सबसे ज्यादा 1043.9 MM बारिश हुई है, जो सामान्य से 34 प्रतिशत अधिक है। वहीं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से 59 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। दूसरी ओर सरगुजा में सामान्य से 51 प्रतिशत कम बारिश हुई है। राजधानी रायपुर में अब तक 727.8 MM बारिश हुई है, जो सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के 33 जिलों में 20 जिले सामान्य बारिश की स्थिति में हैं, जबकि 6 जिलों में ज्यादा और 7 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें