Sunday, 25 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर Crime News: खैरागढ़ की शराब दुकानों पर फिर उठे सवाल, मारपीट के वीडियो आए सामने Raipur Fire News: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर Crime News: खैरागढ़ की शराब दुकानों पर फिर उठे सवाल, मारपीट के वीडियो आए सामने Raipur Fire News: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Raipur Cultural Event: संगीत के महान साधक भूपेन ह…
Chhattisgarh pays tribute to Bhupen Hazarika. (Image Source: CGDPR)
Chhattisgarh pays tribute to Bhupen Hazarika. (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Raipur Cultural Event: संगीत के महान साधक भूपेन हजारिका को छत्तीसगढ़ ने किया नमन

Raipur Cultural Event: लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में कलाकारों ने उनकी जीवन यात्रा और कालजयी रचनाओं पर आधारित प्रस्तुतियां देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में डॉ. हजारिका के संगीत, संस्कृति और सामाजिक एकता के क्षेत्र में योगदान को याद किया गया।

क
प्रकाशित: 09 Sep 2026, 10:13 AM · अपडेट: 23 Oct 2026, 10:55 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur Cultural Event: भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार और फिल्मकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. हजारिका के कला, संगीत एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान का स्मरण किया गया तथा उनकी कालजयी रचनाओं और जीवन-यात्रा को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि डॉ. भूपेन हजारिका का संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं था, बल्कि उसमें समाज, संस्कृति, प्रकृति, मानवीय संवेदना और राष्ट्रीय एकता की गहरी अभिव्यक्ति थी। उन्होंने अपने गीतों और संगीत के माध्यम से भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को जोड़ने का कार्य किया। उनकी रचनाएं आज भी लोगों को सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवीय मूल्यों का संदेश देती हैं।

भूपेन हजारिका की रचनाओं पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
सुर और नृत्य के संग भूपेन हजारिका को दी श्रद्धांजलि

सांस्कृतिक संध्या में इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के कलाकारों ने डॉ. भूपेन हजारिका के जीवन एवं रचनाओं पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। नृत्य के माध्यम से उनकी रचनाओं और जीवन-यात्रा को प्रभावशाली ढंग से जीवंत किया गया। महाकालीबाड़ी एवं विश्वनाथ मंदिर समिति, पंडरी, रायपुर के कलाकारों ने डॉ. हजारिका द्वारा गाए प्रसिद्ध गीतों की भावपूर्ण संगीतमय प्रस्तुति दी। राज्यपाल रमेन डेका ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें