Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त Nepal Flood: तबाही के बीच जलविद्युत  सुरंगों में जिंदगी और मौत की जंग, रेस्क्यू में जुटीं अंतरराष्ट्रीय टीमें Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त Nepal Flood: तबाही के बीच जलविद्युत  सुरंगों में जिंदगी और मौत की जंग, रेस्क्यू में जुटीं अंतरराष्ट्रीय टीमें
W 𝕏 f
होम रायपुर Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड…
Severe collision involving a Creta car (Image Source: Keertiman Media)
Severe collision involving a Creta car (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल

Raipur Road Accident: रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर मंगोली चौक के पास ट्रक और क्रेटा कार की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान शिवम साहू की मौत की सूचना है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

कीर्तिमान न्यूज
01 Sep 2026, 01:41 PM
रायपुर
Raipur Road Accident: रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। खरोरा थाना इलाके के मंगोली चौक के पास एक अनियंत्रित ट्रक और क्रेटा कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रेटा कार (क्रमांक CG 04 QH 6732) में सवार होकर चार लोग भटगांव से रायपुर की तरफ आ रहे थे। 

दुर्घटनाओं में आई गंभीर चोटें 

जैसे ही उनकी गाड़ी मंगोली चौक के करीब पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक (क्रमांक UP 32 JN 2667) ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार में ओमप्रकाश साहू, संजय साहू, शिवम साहू और रामेश्वर केंवट सवार थे। दुर्घटना में चारों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचित किया गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण शिवम साहू की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी, जिसकी बाद में मौत होने की खबर आई है। 

सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा 

हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत की आधिकारिक पुष्टि डॉक्टरों की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। घटना की सूचना मिलते ही डीपीसीआर (DPCR) कंट्रोल रूम रायपुर के निर्देश पर खरोरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से पास के श्रीकृष्णा अस्पताल (खरोरा) भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। 

ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज 

हादसे की वजह से सड़क पर प्रभावित हुए यातायात को भी पुलिस ने जल्द ही सामान्य कराया। घटना के तुरंत बाद ट्रक का चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। खरोरा पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें