Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Korba News: दर्री जोन को मिली 90 लाख की बड़ी सौगा…
Minister Dewangan inaugurated community centers. (Image source: CGDPR)
Minister Dewangan inaugurated community centers. (Image source: CGDPR)
राज्य सरकार

Korba News: दर्री जोन को मिली 90 लाख की बड़ी सौगात, 7 सामुदायिक भवनों का हुआ लोकार्पण

Korba News: कोरबा नगर निगम के दर्री जोन के 7 वार्डों में 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का एक ही दिन लोकार्पण किया गया। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों में भवन जनता को समर्पित किए गए।

क
प्रकाशित: 01 Sep 2026, 01:09 PM · अपडेट: 13 Oct 2026, 06:17 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Korba News: नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन अंतर्गत 07 नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का लोकार्पण एक ही दिन पृथक-पृथक वार्डों में किया गया। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान इन सभी सामुदायिक भवनों को जनता की सेवा में समर्पित किया गया।

कुल 90 लाख की लागत से बने हैं 7 भवन

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा दर्री जोन में इन भवनों का निर्माण कराया गया है:-
  • वार्ड क्र. 55 सलिहाभांठा’ में 10 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन
  • वार्ड क्र. 55 नागिनभांठा बस्ती’ में उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप पटेल समाज हेतु 10 लाख की लागत से भवन
  • वार्ड क्र. 54 जमनीपाली हाउसिंग बोर्ड कालोनी’ में 10 लाख की लागत से भवन
  • वार्ड क्र. 54 गोपालपुर’ में माता चौरा के पास 10 लाख की लागत से अहातायुक्त सामुदायिक भवन
  • वार्ड क्र. 58 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर साडा’ में शिव मंदिर के समीप 15 लाख की लागत से भवन
  • वार्ड क्र. 59 दर्रीखार क्र. 01’ में कन्या शाला के समीप 25 लाख की लागत से भवन
  • वार्ड क्र. 60 प्रगतिनगर लेबर कालोनी दर्री’ में 10 लाख की लागत से उड़िया समाज के लिए सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने सामुदायिक भवनों की सौगात के लिए उद्योग मंत्री और महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।

कोरबा में 7 सामुदायिक भवनों का लोकार्पण, मंत्री देवांगन बोले- आमजन को सुविधाएं देना प्रथम लक्ष्य
आमजन को अधिकाधिक सुविधाएं देना हमारा प्रथम लक्ष्य: मंत्री देवांगन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि जनताजनार्दन को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी विकास संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करना मेरा प्रथम लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को सामने रखकर निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन से विगत ढाई वर्षों के दौरान निगम क्षेत्र में 1100 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिनमें से कई पूर्ण हो चुके हैं, कुछ प्रगति पर हैं और शेष निविदा प्रक्रिया में हैं।

बिना भेदभाव के सभी 67 वार्डों में विकास कार्य: महापौर

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन से नगर पालिक निगम कोरबा के सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के व्यापक रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में 26 लाख आवासगृहों की स्वीकृति प्रदान की गई है। लोकार्पण कार्यक्रमों के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, मेयर इन काउंसिल सदस्य अजय कुमार चंद्रा, सरोज शांडिल्य, फिरतराम साहू, पार्षदगण, एल्डरमेन ईश्वर साहू, मनोज अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, नरेंद्र पाटनवार सहित जोन कमिश्नर लीलाधर पटेल और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें