Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › लोकार्पण के बाद भी नए आत्मानंद स्कूल भवन में नहीं…
आत्मानंद स्कूल भवन शुरू करने की मांग
आत्मानंद स्कूल भवन शुरू करने की मांग
रायपुर संभाग

लोकार्पण के बाद भी नए आत्मानंद स्कूल भवन में नहीं लगीं कक्षाएं, हैंडओवर की उठी मांग

समोदानगर में नवीन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भवन का लोकार्पण होने के बावजूद अब तक कक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं। वर्तमान में स्कूल दो पालियों में संचालित हो रहा है। शाला विकास समिति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भवन जल्द शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर नियमित कक्षाएं शुरू करने की मांग की है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Aug 2026, 08:30 AM · अपडेट: 03 Oct 2026, 05:26 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
समोदानगर में नवीन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने के बाद भी अब तक नए भवन में विद्यालय का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में विद्यालय दो पालियों में संचालित हो रहा है।विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए नवीन भवन को शीघ्र संबंधित विभाग को हैंडओवर कर उसमें नियमित कक्षाएं प्रारंभ कराने की मांग की गई है। इस संबंध में शाला विकास समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत समोदा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को मांगपत्र सौंपा। 

लोकार्पण के बाद भी भवन का शैक्षणिक उपयोग नहीं

मांगपत्र में कहा गया है कि कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया द्वारा स्वीकृत नवीन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भवन का लोकार्पण पिछले दिनों मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका है। इसके बावजूद भवन का शैक्षणिक उपयोग शुरू नहीं होना विद्यार्थियों और शिक्षा व्यवस्था के हित में उचित नहीं है। मांगपत्र में बताया गया कि वर्तमान में स्कूल दो पालियों में संचालित होने के कारण विद्यार्थियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

औपचारिकताएं पूरी कर करें हैंडओवर 

नए भवन में पर्याप्त सुविधाओं के साथ कक्षाएं शुरू होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। साथ ही दो पालियों में स्कूल संचालन की समस्या भी समाप्त हो सकेगी। शाला विकास समिति एवं स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि भवन से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं तत्काल पूरी कर उसे शिक्षा विभाग को हैंडओवर किया जाए, ताकि नए भवन में जल्द से जल्द नियमित कक्षाएं शुरू हो सकें।

विद्यार्थियों की सुविधा पर सीधा असर 

आवेदनकर्ताओं ने कहा कि भवन का निर्माण और लोकार्पण होने के बाद भी यदि उसका उपयोग नहीं किया जाता है तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों की सुविधा पर पड़ता है। इसलिए प्रशासन को विद्यार्थियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भवन हैंडओवर की प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए। मांगपत्र सौंपने के दौरान शाला विकास समिति अध्यक्ष घनश्याम साहू, कुलदीप वर्मा, मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आजुराम वंशे, नंदकुमार साहू, पूर्व उपाध्यक्ष शिव साहू, पूनमचंद साहू, नारायण कुर्रे, दौलत निषाद, दोशन चक्रधारी, मोतीलाल चक्रधारी, अशोक निषाद और मनोज साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें