Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: रील देखने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, तलवार से हमले का आरोप Bilaspur News: कोर्ट के दो पुलिसकर्मियों पर पैसे लेकर दस्तावेज दिखाने का आरोप, वीडियो वायरल NRC CG: नंदिनी कुमान में 4 महीने में 5 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की जांच Job Fraud: परिवहन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस Accident News: पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने पर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त Crime News: रील देखने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, तलवार से हमले का आरोप Bilaspur News: कोर्ट के दो पुलिसकर्मियों पर पैसे लेकर दस्तावेज दिखाने का आरोप, वीडियो वायरल NRC CG: नंदिनी कुमान में 4 महीने में 5 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की जांच Job Fraud: परिवहन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस Accident News: पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने पर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Ramen Deka: लोक भवन में सैनिक स्कूल अंबिकापुर के …
Governor Deka inspired Sainik School students.(Image Source: CGDPR)
Governor Deka inspired Sainik School students.(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Ramen Deka: लोक भवन में सैनिक स्कूल अंबिकापुर के विद्यार्थियों से मिले राज्यपाल, मेहनत और अनुशासन पर दिया जोर

Ramen Deka ने लोक भवन में सैनिक स्कूल अंबिकापुर के विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें सफलता के लिए अनुशासन, आत्मनियंत्रण और निरंतर मेहनत को जीवन में अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, समय प्रबंधन और मानसिक-शारीरिक मजबूती का प्रशिक्षण देता है।

क
प्रकाशित: 11 Sep 2026, 06:01 PM · अपडेट: 27 Oct 2026, 10:24 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ramen Deka: राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में सैनिक स्कूल अंबिकापुर के विद्यार्थियों ने भेंट की और संवाद किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए अनुशासन, आत्मनियंत्रण और कठोर परिश्रम को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी। राज्यपाल डेका ने कहा कि विद्यार्थी सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें सैनिक स्कूल जैसी उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्था में अध्ययन करने का अवसर मिला है। 
सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, समय की पाबंदी तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व भी सिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि सफलता का आधारभूत बिंदु अनुशासन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई, नौकरी और करियर को लेकर तनाव एक बड़ी चुनौती है। तनाव का सामना करने के लिए हमें जो प्राप्त है, उसमें संतुष्ट रहना सीखना होगा। अपनी क्षमताओं को पहचानकर उसी के अनुरूप कार्य करना चाहिए। मन को नियंत्रित रखते हुए अपनी योग्यता और ऊर्जा को सही दिशा में लगाएंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।

राज्यपाल रमेन डेका ने सैनिक स्कूल छात्रों को दिया सफलता मंत्र
सोच और मेहनत से सफलता हासिल करें: राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि कठोर परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। योग्यता के साथ यदि निरंतर मेहनत की जाए तो सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत से प्रयास करें। गुरुजनों और पालकों की बातों को गंभीरता से सुनें, लेकिन निर्णय लेते समय अपने तर्क और बुद्धि का भी प्रयोग करें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी ‘थिंकिंग प्रोसेस’ को हमेशा सक्रिय रखने की सलाह दी। 

राज्यपाल से मिले छात्र, जाना सार्वजनिक जीवन का अनुभव

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने राज्यपाल से उनके जीवन, करियर और सार्वजनिक जीवन से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे। राज्यपाल ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का सहजता से उत्तर देते हुए उन्हें अपने संवैधानिक पद के दायित्वों की जानकारी दी तथा अपने सार्वजनिक जीवन की यात्रा के अनुभव भी साझा किए। सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों को लोक भवन का भ्रमण भी कराया गया। इस अवसर पर सैनिक स्कूल अंबिकापुर के शिक्षकगण भी उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें