Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद राष्ट्रीय समारोह : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट…
चार शिक्षक को राष्ट्रीय सम्मान मिला
चार शिक्षक को राष्ट्रीय सम्मान मिला
महासमुंद

राष्ट्रीय समारोह : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर बसना के चार शिक्षक राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

रायपुर में आयोजित स्वर्गीय हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2026 में देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में बसना विकासखंड के चार शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और समाज सेवा के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jul 2026, 01:09 PM · अपडेट: 11 Aug 2026, 07:36 AM
बसना
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राष्ट्रीय शिक्षा अंजर भारत द्वारा आयोजित स्वर्गीय हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 15 जुलाई 2026 को रायपुर स्थित विमतारा, मधु पिल्ले चौक, शांतिनगर में संपन्न हुआ। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 250 उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट भूमिका के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस प्रतिष्ठित समारोह में बसना विकासखंड के चार शिक्षकों ने भी अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
इन शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय सम्मान 
  • ऋषिकेश साहू, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला खटखटी
  • संतोषी साहू, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला कूड़ेकेल
  • शिवकुमार साहू, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला गौरटेक
  • सुरेश कुमार साहू, सहायक शिक्षक, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला सिंघनपुर
इन सभी शिक्षकों को समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु द्विवेदी, संपादक, हरिभूमि, के करकमलों से राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।

कई शिक्षाविद रहे मौजूद

समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं समाजसेवी संजय अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. चितरंजन कर, पूर्व विभागाध्यक्ष (भाषा विज्ञान), पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर तथा डॉ. पूर्णानंद मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय शिक्षा अंजर भारत शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव मोहन लहरी ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें