Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम कांग्रेस कांग्रेस में बगावत की आग : राहुल-खरगे की इमरजेंसी…
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की बैठक
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की बैठक
कांग्रेस Featured

कांग्रेस में बगावत की आग : राहुल-खरगे की इमरजेंसी मीटिंग, भूपेश बघेल दिल्ली तलब

पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह को खत्म करने के लिए कांग्रेस आलाकमान सक्रिय हो गया है। राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक कर स्थिति पर चर्चा की, वहीं पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल को दिल्ली तलब किया गया है।

कीर्तिमान न्यूज
15 Jul 2026, 09:47 AM
नई दिल्ली
विदेश दौरे से लौटते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। पंजाब कांग्रेस के भीतर मची भीषण अंदरूनी कलह को शांत करने के लिए उन्होंने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ एक बेहद अहम और हाई-लेवल मीटिंग की। 
माना जा रहा है कि इस बैठक का इकलौता एजेंडा अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राज्य संगठन में मचे घमासान को रोकना है। इस संकट की गंभीरता को देखते हुए आलाकमान ने पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल को तुरंत दिल्ली तलब कर लिया है। 

बंद कमरे में हुई चर्चा 

बघेल आज शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद पंजाब के इस सियासी गतिरोध को सुलझाने के लिए कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई इस आपात बैठक में संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। बंद कमरे में हुई इस चर्चा को लेकर सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी पंजाब के नाराज धड़े की बात सुनने और उनकी चिंताओं को दूर करने के पक्ष में हैं। वे राज्य इकाई में चल रही 'बगावत' को खींचने के बजाय तुरंत रफा-दफा करना चाहते हैं। 

पार्टी की सबसे बड़ी चिंता 

कांग्रेस लीडरशिप इस बात को अच्छे से समझती है कि अगर गुटबाजी और आपसी सिरफुटव्वल का यही हाल रहा, तो पार्टी के लिए पंजाब चुनाव की वैतरणी पार करना नामुमकिन हो जाएगा। पंजाब कांग्रेस में जारी इस घमासान की मुख्य जड़ अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनाए रखने का फैसला है। आलाकमान के इस फैसले से राज्य के कई दिग्गज नेता बेहद नाराज हैं और उन्होंने खुलकर बगावती तेवर अपना लिए हैं। 
  • विरोधी खेमा: पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे कद्दावर चेहरे इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।

  • दिग्गजों का साथ: पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी राजा वड़िंग को दोबारा कमान सौंपने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

  • विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी भूपेश के कंधों पर 

    इस पूरे विवाद को सुलझाने का जिम्मा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के कंधों पर है। जमीनी हकीकत को करीब से भांपने के लिए बघेल पिछले कुछ दिनों से पंजाब के दौरे पर थे। वहां उन्होंने नाराज नेताओं और अलग-अलग गुटों से एक-एक कर बात की और उनकी शिकायतें सुनीं। बघेल ने राज्य के सियासी समीकरणों को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। 

    क्या निकले बीच रास्ता 

    आज दिल्ली में होने वाली इस बड़ी बैठक में वह आलाकमान के सामने राज्य की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट रखेंगे। अब देखना यह होगा कि गांधी परिवार और खरगे की जोड़ी पंजाब कांग्रेस के इस अंदरूनी तूफान को थामने के लिए क्या बीच का रास्ता निकालते हैं।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग
    दुर्ग संभाग
    बिलासपुर संभाग
    सरगुजा संभाग
    बस्तर संभाग
    देश
    विदेश
    सरकारी सूचना
    राजनीति
    खेल
    मनोरंजन
    कारोबार
    कीर्तिमान विशेष
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें