Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम ओटीटी अब होगा हिसाब ट्रेलर रिलीज : रहस्य, बदले और मानव …
अब होगा हिसाब का ट्रेलर रिलीज
अब होगा हिसाब का ट्रेलर रिलीज
ओटीटी

अब होगा हिसाब ट्रेलर रिलीज : रहस्य, बदले और मानव तस्करी के काले कारोबार की कहानी

अब होगा हिसाब ऐसी वेब सीरीज के रूप में सामने आ रही है, जिसमें भाईचारे की भावनाएं, अपराध की दुनिया, रहस्य, विश्वासघात और बदले की कहानी एक साथ देखने को मिलेगी। ट्रेलर ने दर्शकों के सामने कई सवाल खड़े किए हैं और कहानी के कई पहलुओं को रहस्य में रखा है। मजबूत स्टारकास्ट, दिलचस्प कथानक और सस्पेंस से भरपूर प्रस्तुति के कारण यह सीरीज ओटीटी दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव साबित हो सकती है। अब सभी की निगाहें 18 जून पर टिकी हैं, जब यह कहानी पूरी तरह दर्शकों के सामने आएगी।

प्रकाशित: 13 Jun 2026, 10:56 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 10:10 AM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर कहानियों का माहोल बना हुआ है दर्शकों की पसंद को देखते हुए निर्माता और निर्देशक लगातार ऐसे कंटेंट ला रहे हैं, जिनमें मनोरंजन के साथ-साथ धमाकेदार कहानी और दमदार अभिनय का सामंजस्य हो इसमें नई वेब सीरीज अब होगा हिसाब अब दर्शकों के सामने आने के लिए पूरी तरह तैयार है मेकर्स ने हाल ही में इस  रिवेंज थ्रिलर का आफिसली ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है ट्रेलर के साथ ही सीरीज की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। यह वेब सीरीज 18 जून से एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में स्ट्रीम की जाएगी। ट्रेलर में दिखाई गई कहानी, दमदार संवाद, रहस्यमयी घटनाएं और कलाकारों का प्रभावशाली प्रदर्शन इसे इस महीने की चर्चित वेब सीरीज में शामिल कर रहा है।

पंजाब पर आधारित है कहानी

अब होगा हिसाब की कहानी पंजाब की पृष्ठभूमि में बुनी गई है ट्रेलर से पता चलता है कि यह केवल एक क्राइम थ्रिलर नहीं, बल्कि दो भाइयों के रिश्ते, विश्वास, संघर्ष और न्याय की तलाश की कहानी है कहानी के में हैं बॉबी और बंटी मनोचा, जो दो भाई हैं शहीर शेख ने बड़े भाई बॉबी मनोचा का किरदार निभाया है बॉबी एक एनआरआई है, जिसे हाल ही में विदेश से डिपोर्ट कर भारत लौटना पड़ा है। वह अपने जीवन को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रहा होता है, लेकिन तभी उसकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है जो सब कुछ बदल देता है ,उसका छोटा भाई बंटी अचानक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो जाता है शुरुआत में यह एक साधारण गुमशुदगी का मामला दिखाई देता है, लेकिन जैसे-जैसे बॉबी अपने भाई की तलाश में आगे बढ़ता है, उसे कई ऐसे राज़ पता चलते हैं जो एक बड़े आपराधिक नेटवर्क की ओर इशारा करते हैं।

भाई की तलाश में खतरनाक रहस्य

ट्रेलर में दिखाया गया है कि बंटी के गायब होने के पीछे केवल व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं, बल्कि एक बड़ा संगठित अपराध छिपा हुआ है बॉबी जब अपने भाई को खोजने की कोशिश करता है तो उसे झूठ, धोखे, विश्वासघात और अपराध की ऐसी दुनिया का सामना करना पड़ता है, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी कहानी धीरे-धीरे मानव तस्करी के एक खतरनाक गिरोह की ओर बढ़ती है। ट्रेलर में कई ऐसे दृश्य दिखाई देते हैं है की कई गिरोह लंबे समय से लोगों को अपना शिकार बना रहा है अपने भाई को बचाने के लिए बॉबी को न केवल अपराधियों से लड़ना पड़ता है, बल्कि उन लोगों की असलियत भी सामने लानी पड़ती है जिन पर वह कभी भरोसा करता था।

सस्पेंस और बदले 

सीरीज का शीर्षक अब होगा हिसाब कि कहानी में बदले की भावना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है ट्रेलर में कई ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं जहां मुख्य किरदार अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ लड्तास है कहानी में रहस्य और सस्पेंस को बनाए रखने के लिए कई ट्विस्ट हैं दर्शकों को यह जानने की उत्सुकता बनी रहती है कि आखिर बंटी के साथ क्या हुआ, उसके गायब होने के पीछे कौन लोग हैं और क्या बॉबी अपने भाई को खोज पाने में सफल होगा।

सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड 

ट्रेलर में पंजाब के विभिन्न इलाकों को प्रभावशाली तरीके से फिल्माया है अंधेरे और रहस्यमयी दृश्यों के साथ एक्शन सीक्वेंस और भावनात्मक पलों का संतुलन देखने को मिलता है बैकग्राउंड म्यूजिक और साउंड डिजाइन भी ट्रेलर की सबसे जबरदस्त खूबियों में शामिल हैं। कई दृश्यों में संगीत कहानी के तनाव और रोमांच को और अधिक प्रभावशाली है यही वजह है कि ट्रेलर शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखने में सफल दिखाई देता है।

रिलीज डेट 

ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कई दर्शकों ने इसकी कहानी और प्रस्तुति की सराहना की है। खासकर शहीर शेख के नए अवतार को लेकर प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिल रहा है थ्रिलर और सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शकों का मानना है कि यह सीरीज जून महीने की प्रमुख ओटीटी रिलीज में से एक साबित हो सकती है हालांकि वास्तविक प्रतिक्रिया सीरीज रिलीज होने के बाद ही सामने आएगी मेकर्स के अनुसार अब होगा हिसाब का प्रीमियर 18 जून से एमएक्स प्लेयर पर किया जाएगा। खास बात यह है कि दर्शक इस सीरीज को मुफ्त में देख सकेंगे, जिससे इसकी पहुंच और भी व्यापक हो सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें