Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 17 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ पेश किया है। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि Xiaomi इस डिवाइस के लिए लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का दावा कर रही है।
Redmi Note 17 5G की कीमत और उपलब्धता
Redmi Note 17 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रूपए रखी गई है। यह कीमत इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की है। वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 30,999 रूपए है। लॉन्च ऑफर के तहत SBI, Axis Bank और Kotak Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 3,000 रूपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। फोन की बिक्री 12 अगस्त से Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। यह स्मार्टफोन Arctic Blue, Dark Night और Starlight Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
6.9 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ कई फीचर्स
Redmi Note 17 5G में 6.9 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। फोन में HydroTouch 2.0 फीचर भी मौजूद है, जिसकी मदद से गीले हाथों से भी स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स बेहतर तरीके से काम करता है।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक इसकी 8000mAh बैटरी है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी एक बार चार्ज होने पर करीब ढाई दिन तक चल सकती है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यानी जरूरत पड़ने पर इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।
Snapdragon प्रोसेसर और बेहतर परफॉर्मेंस
Redmi Note 17 में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसे 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए इसमें Vapour Chamber Cooling System और 10,416mm² ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है। इसके अलावा फोन को IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है।
50MP कैमरा और Android 16 आधारित HyperOS 3
फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो 2x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है। वहीं, वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। Xiaomi ने इस फोन के लिए 4 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन की मोटाई 8.4mm और वजन 225 ग्राम है। कंपनी ने Redmi Note 17 5G को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो बड़ी बैटरी, लंबी अपडेट सपोर्ट और बेहतर परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।