Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर बिलासपुर में भीख के बहाने घरों की रेकी, मोबाइल-पर…
बिलासपुर में चोरी के संदिग्ध CCTV में कैद
बिलासपुर में चोरी के संदिग्ध CCTV में कैद
बिलासपुर

बिलासपुर में भीख के बहाने घरों की रेकी, मोबाइल-पर्स चोरी कर फरार हुए आरोपी

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भीख मांगने की आड़ में चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध दंपति और एक नाबालिग की पहचान शुरू कर दी है। लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Aug 2026, 12:34 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 02:27 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में भीख मांगने की आड़ में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के सक्रिय होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले भीख मांगने के बहाने रिहायशी इलाकों में पहुंचते हैं और घरों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। मौका मिलते ही वे घर में घुसकर मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं। घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। 

सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला 

यह मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पीड़ित जरहाभाठा निवासी सुनील बाटवे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि संदिग्ध लोग भीख मांगने के बहाने उनके घर के आसपास पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने घर में घुसकर मोबाइल और पर्स पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। 

पीड़ित ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग 

घटना के बाद सुनील बाटवे ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही शहर में भीख मांगने की आड़ में चोरी और उठाईगिरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने तथा ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की अपील भी की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे गिरोह आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक दंपति और उनके साथ एक नाबालिग बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में घर के आसपास घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इन फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिल सकती है। 

पुलिस जांच जारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील 

सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की गतिविधियों और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अनजान व्यक्तियों को घर के भीतर प्रवेश न करने दें, संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और अपने घरों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखें। इससे इस तरह की वारदातों पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें