Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय रेस्क्यू अभियान : सोन नदी में मछली पकड़ने गए शिक्…
सोन नदी में शिक्षक की तलाश करती SDRF टीम
सोन नदी में शिक्षक की तलाश करती SDRF टीम
राष्ट्रीय

रेस्क्यू अभियान : सोन नदी में मछली पकड़ने गए शिक्षक को पानी में खींच ले गया अजगर

अनूपपुर के जैतहरी क्षेत्र में सोन नदी के दूधिया घाट पर मछली पकड़ने गए शिक्षक महेंद्र रैदास पर कथित रूप से अजगर ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार अजगर उन्हें नदी की गहराई में खींच ले गया। पुलिस और SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

प्रकाशित: 27 Jul 2026, 08:38 AM · अपडेट: 30 Jul 2026, 05:44 PM
अनूपपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 जैतहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम क्योंटार स्थित सोन नदी के दूधिया घाट से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। रविवार को यहाँ अपने एक साथी के साथ मछली पकड़ने गए एक शिक्षक पर विशालकाय अजगर ने हमला कर दिया। अजगर ने शिक्षक को अपने शिकंजे में जकड़ा और खींचते हुए गहरे पानी में ले गया। घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय प्रशासन की सांसे फूली हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहडोल के रहने वाले 45 वर्षीय महेंद्र रैदास जैतहरी के शासकीय मॉडल स्कूल में बतौर शिक्षक पदस्थ हैं। वह पास के ग्राम मुर्रा में किराए का मकान लेकर रहते हैं। 

अजगर ने शिक्षक पर किया हमला 

रविवार को फुर्सत के पल बिताने के लिए वह अपने एक साथी के साथ सोन नदी के दूधिया घाट पर मछली पकड़ने पहुँचे थे। नदी किनारे शांति से चल रहे इस दौरान अचानक एक भारी-भरकम अजगर ने शिक्षक महेंद्र रैदास पर हमला बोल दिया। अजगर ने इतनी तेज़ी से उन्हें अपने शिकंजे में जकड़ा कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के वक्त मौजूद उनके साथी और खुद शिक्षक महेंद्र ने अजगर की पकड़ से छूटने की आक्रामक कोशिशें कीं। 

शिक्षक को पानी की गहराइयों में ले गया अजगर 

साथी ने हर संभव जोर लगाया, लेकिन विशालकाय अजगर की ताकत के आगे उनकी एक न चली। चंद ही मिनटों की जद्दोजहद के बाद अजगर शिक्षक को पानी की गहराइयों में खींच कर ले गया और देखते ही देखते दोनों आंखों से ओझल हो गए। साथी की सूचना पर जैतहरी थाना पुलिस और SDRF (राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। 

गोताखोर गहरे पानी में कर रहे तलाश 

गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन सोन नदी के बहाव और पानी की गहराई के कारण देर शाम तक शिक्षक का कोई अता-पता नहीं चल सका था। फिलहाल रेस्क्यू टीम लगातार नदी के तटीय इलाकों और गहरे पानी में तलाश में जुटी हुई है। अचानक हुई इस भयानक घटना से स्थानीय ग्रामीणों और स्कूल के स्टाफ में गहरा शोक और दहशत का माहौल है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें