Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा खुलासा : ट्रैक पर JCB बकेट रखकर कराई मालगाड़ी डिरेल, 10 आरोपी गिरफ्तार रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा खुलासा : ट्रैक पर JCB बकेट रखकर कराई मालगाड़ी डिरेल, 10 आरोपी गिरफ्तार रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा
W 𝕏 f
होम राजनांदगांव खुलासा : लॉक तोड़कर नकदी पार करने वाले दो युवक गि…
आरोपी चोर गिरफ्तार
आरोपी चोर गिरफ्तार
राजनांदगांव

खुलासा : लॉक तोड़कर नकदी पार करने वाले दो युवक गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद

डोंगरगढ़ में सूने मकान का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी जांच और पूछताछ के बाद दोनों युवकों ने अपराध कबूल किया, जिसके बाद पूरी चोरी की रकम बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 May 2026, 10:59 AM
राजनांदगांव

घर का ताला टूटा, आलमारी का लॉकर बिखरा और 60 हजार रुपये नकदी गायब—यह कोई फिल्मी सीन नहीं बल्कि डोंगरगढ़ में सामने आई वह सनसनीखेज वारदात है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। हालांकि पुलिस ने भी ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों में चोरी की इस गुत्थी को सुलझाकर दो युवकों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। घटना थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र की है, जहां प्रार्थिया कुंती बाई (65 वर्ष), निवासी भगत सिंह चौक वार्ड क्रमांक 19 ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

उन्होंने बताया कि 22 मई 2026 को वह अपने परिवार सहित घर में ताला लगाकर बाहर गई थीं। अगले दिन 23 मई की सुबह करीब 7 बजे जब वे वापस लौटीं तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का लॉकर भी क्षतिग्रस्त था और उसमें रखे 60 हजार रुपये नकद गायब थे।

 पीड़िता की शिकायत पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 294/2026 के तहत धारा 331(4) और 305 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी डोंगरगढ़ के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और संदेह के आधार पर तेजी से जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने दो युवकों—जेद अहमद (19 वर्ष), निवासी भगत सिंह चौक वार्ड क्रमांक 18 और पिंकू फरकुंडे (19 वर्ष), निवासी राम नगर जेल रोड डोंगरगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ी पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की पूरी रकम 60 हजार रुपये बरामद कर ली गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में प्र.आर. रूपेश देवांगन, आरक्षक किशन चंद्रा, अशोक यादव और लीलाधर मंडलोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की तत्परता और सक्रियता के कारण चोरी का मामला बेहद कम समय में सुलझाया जा सका। डोंगरगढ़ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराध कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ उससे ज्यादा तेज होते हैं। वहीं इस घटना ने इलाके में यह साफ संदेश भी छोड़ दिया है कि लोगों की लापरवाही का फायदा उठाने वाले ज्यादा दिनों तक पुलिस से बच नहीं सकते।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें