Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद समीक्षा बैठक : राजस्व प्रकरणों में देरी बर्दाश्त …
पटवारियों के साथ विधायक की समीक्षा बैठक
पटवारियों के साथ विधायक की समीक्षा बैठक
महासमुंद

समीक्षा बैठक : राजस्व प्रकरणों में देरी बर्दाश्त नहीं होगी, विधायक सिन्हा ने पटवारियों को दिए निर्देश

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने क्षेत्र के पटवारियों की बैठक लेकर किसानों और आम नागरिकों से जुड़े लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा सुधार और फौती नामांतरण जैसे मामलों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। विधायक ने पटवारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा जनता को बेहतर राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 Jul 2026, 09:05 AM · अपडेट: 16 Sep 2026, 02:17 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने क्षेत्र के किसानों एवं आम नागरिकों से जुड़े राजस्व मामलों के त्वरित और पारदर्शी निराकरण को लेकर क्षेत्र के पटवारियों की बैठक ली। बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा सुधार, फौती नामांतरण तथा अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। 
साथ ही पटवारियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता संदीप घोष, हरवंश सिंह (नानू भाई), दिनेश रूपरेला, रामेश्वर पटवा सहित अन्य उपस्थित थें। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पटवारी शासन और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ करें। 

भूमि अभिलेखों की शुद्धता और फसल गिरदावरी पर जोर

उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा सभी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान विधायक ने किसानों से जुड़े भूमि अभिलेखों के अद्यतन, फसल गिरदावरी, सीमांकन तथा राजस्व अभिलेखों की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप जनता को सरल, सुलभ एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।

राजस्व शिकायतों का जल्द करें निराकरण

विधायक ने पटवारियों से कहा कि राजस्व संबंधी शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर उनका शीघ्र निराकरण करें तथा आमजन के साथ विनम्र व्यवहार रखें। बैठक में क्षेत्र की राजस्व व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, लंबित प्रकरणों में तेजी लाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें