Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद समीक्षा बैठक : महासमुंद कलेक्टर ने की विभागीय योज…
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की समय-सीमा बैठक समीक्षा
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की समय-सीमा बैठक समीक्षा
महासमुंद

समीक्षा बैठक : महासमुंद कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, एग्रीस्टेक पंजीयन तेज करने कहा

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित समाधान, एग्रीस्टेक पंजीयन में तेजी और खाता विभाजन के मामलों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 04:22 PM · अपडेट: 30 Jul 2026, 01:16 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के कामकाज और शासन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर  सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, मुख्य नगरपालिका अधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर 

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल की निगरानी करें और लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करें। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में सीएम हेल्पलाइन के तहत प्राप्त 3041 शिकायतों में से 626 प्रकरणों का फीडबैक सहित निराकरण किया जा चुका है। कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को आयोजन को गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। 

किसानों को वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित 

बारिश की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने कृषि विभाग को खरीफ सीजन में धान के अलावा दलहन और तिलहन फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और हरी खाद के उपयोग को लेकर किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी जाए। यूरिया और डीएपी के वैज्ञानिक उपयोग के साथ नैनो यूरिया एवं प्राकृतिक खाद के इस्तेमाल को भी प्रोत्साहित किया जाए। कलेक्टर ने शेष किसानों और वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टेक पंजीयन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग के मैदानी अमले को विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने कहा।

एग्रीस्टेक पंजीयन में खाता विभाजन के मामलों का करें समाधान 

एग्रीस्टेक पंजीयन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि किसानों के लिए यह महत्वपूर्ण व्यवस्था है। इसलिए खाता विभाजन से जुड़े प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने संस्थागत पंजीयन के मामलों को भी प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को समय-समय पर कृषि संबंधी सलाह उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे बेहतर निर्णय ले सकें।

खाद वितरण की स्थिति की समीक्षा 

कलेक्टर ने जिले में खाद की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसानों को आवश्यकता के अनुरूप खाद उपलब्ध कराई जाए। कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले में 81 हजार 574 मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया गया है, जिसमें से 63 हजार मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है। वहीं धान के स्थान पर अन्य फसलों के लिए 7 हजार 700 हेक्टेयर क्षेत्र चिन्हांकित किया गया है। कलेक्टर ने खाद वितरण प्रक्रिया में तेजी लाने और सभी एसडीएम को समय-समय पर इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। 

ई-ऑफिस सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने वीबी-जी राम जी योजना, एनआरएलएम सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। वहीं कलेक्टर ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप स्वीकृत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों को ई-ऑफिस और ई-फाइल प्रणाली का प्रभावी रूप से पालन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राजस्व विभाग से जुड़े खाता विभाजन, नक्शा बटांकन, नामांकन, सेवा सेतु पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, पेयजल व्यवस्था और प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम लोगों से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें