Monday, 22 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
मामला पहुंचा हाईकोर्ट : वीडियो वायरल होने के बाद भी क्यों नहीं किया गिरफ्तार? जनहित याचिका में पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल लखनऊ में बड़ा हादसा : अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई छात्रों के फंसे होने की आशंका, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा रोजगार की संकट : नौकरी छूटते ही बिजली लाइन पर चढ़ा कर्मचारी नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा मामला पहुंचा हाईकोर्ट : वीडियो वायरल होने के बाद भी क्यों नहीं किया गिरफ्तार? जनहित याचिका में पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल लखनऊ में बड़ा हादसा : अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई छात्रों के फंसे होने की आशंका, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा रोजगार की संकट : नौकरी छूटते ही बिजली लाइन पर चढ़ा कर्मचारी नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा
W 𝕏 f
होम कोरबा सड़क हादसा : ट्रैक्टर की टक्कर से उजड़ गई जिंदगी,…
युवक की मौके पर मौत
युवक की मौके पर मौत
कोरबा

सड़क हादसा : ट्रैक्टर की टक्कर से उजड़ गई जिंदगी, युवक की मौके पर मौत

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में आमापाली के पास हुए सड़क हादसे में एक्टिवा सवार एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है, जबकि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Jun 2026, 03:49 PM
कोरबा

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शक्ति मुख्य मार्ग पर आमापाली के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्टिवा सवार युवक शक्ति मुख्य मार्ग से गुजर रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर (क्रमांक CG 11 AH 8945) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम और उरगा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को युवक के पास से कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनमें रायगढ़ जिले के पटेलपाली निवासी गजानन चौहान का नाम दर्ज है। हालांकि, पुलिस अभी दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि करने में जुटी हुई है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

जांच में जुटी उरगा थाना पुलिस

उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फरार चालक की तलाश के साथ-साथ मृतक की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया भी जारी है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें