Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर संभाग सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस से टक्कर में एडिशनल एस…
बाइक की भीषण टक्कर के बाद दुर्घटनास्थल पर भीड़ मौहोल
बाइक की भीषण टक्कर के बाद दुर्घटनास्थल पर भीड़ मौहोल
बिलासपुर संभाग

सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस से टक्कर में एडिशनल एसपी के चाचा की मौत

बेलसरी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार सवारी बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में 42 वर्षीय बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एडिशनल एसपी के चाचा बताए जा रहे हैं। वे निजी कार्य से तखतपुर जा रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 May 2026, 05:20 PM · अपडेट: 09 Jun 2026, 03:29 PM
तखतपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

नगर के मुख्य मार्ग बेलसरी के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार सवारी बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण भिड़ंत में 42 वर्षीय बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया।जानकारी के अनुसार ग्राम लीदरी निवासी बृजराज महादेवा किसी निजी कार्य से तखतपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बेलसरी मुख्य मार्ग के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार सवारी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा इतना भयानक कि बाइक के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बृजराज सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे का मंजर देखकर आसपास मौजूद लोग सहम गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सड़क से वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया ताकि आवागमन बाधित न हो। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच शुरू

पुलिस ने शव को मर्चुरी भिजवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है कि बस चालक की लापरवाही थी या किसी अन्य कारण से यह दुर्घटना हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है।इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन गहरे सदमे में हैं। वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें