Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग सड़क हासदा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ट्र…
रेत से लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक की जान गई
रेत से लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक की जान गई
रायपुर संभाग

सड़क हासदा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, 24 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत

करमंदी गांव में अवैध रेत परिवहन के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय ट्रैक्टर चालक कन्हैया धीवर की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद रेत से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक मलबे के नीचे दब गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jun 2026, 03:57 PM
आरंग

महानदी क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद जारी अवैध रेत खनन ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। करमंदी गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें दबकर ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम भानसोज निवासी कन्हैया धीवर (24) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर में अवैध रूप से रेत भरकर परिवहन कर रहा था। करमंदी मोड़ पर अचानक हुई टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और कन्हैया उसके नीचे दब गया।

15 जून से एनजीटी के नियमों के तहत मानसून को देखते हुए सभी रेत घाटों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है, लेकिन इसके बावजूद आरंग क्षेत्र के कुरूद, चिखली, मोहमेला, हरदीडीह और करमंदी इलाके में अवैध खनन बेरोकटोक जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां दिन-रात नदियों से रेत निकाली जा रही है और हजारों ट्रैक्टरों के जरिए उसका अवैध परिवहन हो रहा है।

बेलगाम रफ्तार और नाबालिग चालकों का खतरनाक खेल

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रेत से भरे ट्रैक्टर और अन्य वाहन सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि कई वाहनों को बिना लाइसेंस और नाबालिग चालक चला रहे हैं। कमाई के लालच में माफिया खुलेआम सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन की चुप्पी इस अवैध कारोबार को अप्रत्यक्ष संरक्षण दे रही है, जिससे माफियाओं के हौसले और बढ़ गए हैं।

आरंग में बढ़ता तनाव, क्या दोहराएगा कोरिया जैसा दर्दनाक इतिहास

क्षेत्र में रेत कारोबार को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले भी कुरूद में वर्चस्व की लड़ाई में हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। अब स्थानीय लोगों को डर है कि स्थिति कहीं और गंभीर न हो जाए। हाल ही में कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र में रेत विवाद ने भयावह रूप ले लिया था, जहां तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर उन्हें जिंदा जला दिया गया था। इसी घटना का जिक्र करते हुए लोग आशंका जता रहे हैं कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हालात दोबारा बन सकते हैं। कन्हैया धीवर की मौत ने एक बार फिर अवैध रेत खनन की सच्चाई को उजागर कर दिया है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन अब सख्त कार्रवाई करेगा या फिर किसी और बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें