Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद सड़क सुरक्षा अभियान : यातायात नियमों की अनदेखी पड…
सड़क सुरक्षा अभियान
सड़क सुरक्षा अभियान
महासमुंद

सड़क सुरक्षा अभियान : यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, बिना हेलमेट समेत कई मामलों में पुलिस की कार्रवाई

महासमुंद जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरती है। एक सप्ताह में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 929 चालकों समेत अन्य मामलों में कार्रवाई कर 4.64 लाख रुपए का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने जागरूकता अभियान के जरिए वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के लिए भी प्रेरित किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 Jul 2026, 08:36 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। पिछले एक सप्ताह के विशेष अभियान में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 929 चालकों के खिलाफ ई-चालान जारी किया गया। इनसे 4 लाख 64 हजार 500 रुपए का समन शुल्क वसूला गया।
पुलिस ने केवल बिना हेलमेट वाहन चालकों पर ही नहीं, बल्कि ओवर स्पीड, सीट बेल्ट नहीं लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने और प्रेशर हॉर्न बजाने वालों पर भी कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि सख्ती के साथ चलाए जा रहे जागरुकता अभियान से सड़क दुर्घटनाओं में कमी देखने को मिल रही है। 

तेज रफ्तार और मोबाइल चलाने वालों पर लगा जुर्माना 

यातायात पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले 13 चालकों पर 15 हजार रुपए का समन शुल्क लगाया गया। वहीं सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 10 वाहन चालकों से 5 हजार रुपए और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले 5 चालकों से 1,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले 29 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 10,600 रुपए का समन शुल्क लगाया गया। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले एक वाहन चालक पर 2 हजार रुपए का जुर्माना किया गया।

 ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोज हो रही जांच 

जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रतिदिन फिक्स चेकिंग प्वाइंट बनाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर ही ई-चालान की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। यातायात अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने के एक मामले में संबंधित चालक को न्यायालय ने 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। पुलिस ने वाहन चालकों से नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की है।

सरायपाली में भी शुरू हुई ई-चालान कार्रवाई 

जिला मुख्यालय के साथ अब सरायपाली में भी बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे सड़क सुरक्षा अभियान का दायरा और बढ़ गया है। यातायात पुलिस और जिले के विभिन्न थानों ने संयुक्त रूप से 15 यातायात जनजागरुकता एवं नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में 2 हजार से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और सुरक्षित वाहन संचालन के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक लगातार कार्रवाई और जागरुकता अभियान का असर दिखाई दे रहा है। पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें