Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर लूटकांड : बिलासपुर के गहलोत ढाबे में चाकू की नोक …
रतनपुर ढाबा लूट मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
रतनपुर ढाबा लूट मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर

लूटकांड : बिलासपुर के गहलोत ढाबे में चाकू की नोक पर लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित गहलोत ढाबे में चाकू की नोक पर लूट की घटना सामने आई। शराब देने से मना करने पर तीन बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट कर 4500 रुपये लूट लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम और हथियार बरामद कर लिए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Jul 2026, 04:06 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 02:20 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। नेशनल हाईवे स्थित गहलोत ढाबे में देर रात तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर ढाबे के गल्ले से नकदी लूटी और फरार हो गए। 
जानकारी के अनुसार, नवापारा स्थित गहलोत ढाबे में देर रात तीन युवक पहुंचे और शराब की मांग करने लगे। ढाबा कर्मचारियों ने जब शराब देने से मना किया तो आरोपी विवाद करने लगे। मामला बढ़ने पर उन्होंने चाकू निकालकर कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया।  

कर्मचारी से मारपीट कर 4500 रुपये लूटे

इस दौरान ढाबे के कर्मचारी विजेंद्र कमल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने डंडे, स्टील पाइप और मुक्कों से उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी ढाबे के गल्ले में रखे 4500 रुपये लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और करैहापारा इलाके में दबिश देकर तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। 

लूटी गई रकम और हथियार बरामद 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 4500 रुपये की नकदी बरामद कर ली है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल चाकू, लाठी और अन्य सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों विकास उर्फ विक्कू रावत, शनि उर्फ राजा कश्यप और ब्यासनारायण उर्फ छोटू के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें