Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल
W 𝕏 f
होम महासमुंद धुपेनडीह में हंगामा : बिजली मीटर जांचने गए जूनियर…
बिजली मीटर जांच के दौरान विवाद
बिजली मीटर जांच के दौरान विवाद
महासमुंद

धुपेनडीह में हंगामा : बिजली मीटर जांचने गए जूनियर इंजीनियर को फावड़ा लेकर दौड़ाया, सरकारी मीटर फोड़ा, केस दर्ज

महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में बिजली मीटर जांच करने पहुंची विभागीय टीम के साथ अभद्रता और हमला करने का मामला सामने आया है। धुपेनडीह गांव में एक युवक ने कनिष्ठ यंत्री को फावड़े से हमला करने की धमकी दी और सरकारी बिजली मीटर तोड़ दिया। शिकायत और वीडियो साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रकाशित: 23 Jul 2026, 02:00 PM · अपडेट: 29 Jul 2026, 12:43 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरपुर चौकी इलाके से एक सरकारी कर्मचारी के साथ अभद्रता, कार्य में बाधा डालने और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है। धुपेनडीह गांव में उपभोक्ता के घर विद्युत मीटर की जांच करने पहुंचे बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री (JE) और उनकी टीम पर एक युवक ने हमला करने का प्रयास किया। आरोपी ने न केवल इंजीनियर को फावड़ा उठाकर धमकाया, बल्कि सरकारी बिजली मीटर को भी फावड़े से मारकर तोड़ दिया। पीड़ित कनिष्ठ यंत्री की शिकायत पर भंवरपुर चौकी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

मीटर जांचने करने से मना करने पर बढ़ा विवाद 

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) पिरदा वितरण केंद्र में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री दुलेश्वर कुमार दीवान 18 जुलाई को अपनी टीम के साथ शासकीय कार्य से ग्राम धुपेनडीह गए थे। टीम में भंवरपुर के सहायक यंत्री राकेश कुमार बारिक और ठेकाकर्मी गनपत सिदार व दिनेश यादव शामिल थे। जब टीम गांव के एक उपभोक्ता (क्रमांक 100373809) के परिसर में लगे बिजली मीटर का परीक्षण कर रही थी, तभी गांव का ही रहने वाला जितेंद्र पटेल (पिता घनश्याम पटेल) वहां आ धमका। आरोपी ने जूनियर इंजीनियर को हाथ से रोकते हुए मीटर जांच करने से मना कर दिया। विवाद बढ़ते ही आरोपी जितेंद्र पटेल ने पास में रखा फावड़ा उठा लिया और हमला करने की नीयत से इंजीनियर की तरफ बढ़ा। 

गुस्से में मीटर को किया क्षतिग्रस्त

स्थिति बिगड़ती देख कनिष्ठ यंत्री ने किसी तरह वहां से हटकर अपनी जान बचाई। जब आरोपी अधिकारी पर हमला नहीं कर पाया, तो उसने गुस्से में आकर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर सरकारी विद्युत मीटर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। जाते-जाते आरोपी ने अधिकारियों को अंजाम भुगतने और "जो करना है कर लो" की धमकी भी दी। घटना के समय मौके पर मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया था। 

जांच में जुटी पुलिस 

कनिष्ठ यंत्री दुलेश्वर दीवान ने मामले की लिखित शिकायत और घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भंवरपुर चौकी पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी जितेंद्र पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221 (शासकीय कार्य में बाधा), 326 (शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना) और 351(2) (धमकी देना) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें