Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल
W 𝕏 f
होम महासमुंद Teej Milan Samaroh: बागबाहरा में साहू समाज का तीज…
Teej Milan ceremony in Bagbahara (Image Source: Keertiman Media)
Teej Milan ceremony in Bagbahara (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Teej Milan Samaroh: बागबाहरा में साहू समाज का तीज मिलन समारोह, महिलाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Teej Milan Samaroh: बागबाहरा के साहू सदन लालपुर में साहू समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मटका फोड़, फुगड़ी, छत्तीसगढ़ी व्यंजन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। तीज पर्व पर आधारित छत्तीसगढ़ी नाटक एवं सामूहिक सुआ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में सामाजिक एकजुटता के साथ छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

प्रकाशित: 22 Sep 2026, 12:32 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Teej Milan Samaroh: बागबाहरा के तत्वावधान में रविवार को साहू सदन लालपुर में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हुलसी देवेश साहू के नेतृत्व में आयोजित समारोह में समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में तीज पर्व की परंपरा, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली।

अतिथियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला साहू संघ महासमुंद के अध्यक्ष प्रोफेसर ढालूराम साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ महासमुंद के उपाध्यक्ष देवेश साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपा मोती साहू, कर्मा जागृति महिला मंच महासमुंद की सती साहू, सुरमाल परिक्षेत्र अध्यक्ष मिलन साहू, जिला महामंत्री नंदकुमार साहू, जिला साहू संघ कोषाध्यक्ष केवल राम साहू एवं अंकेक्षक वरुण कुमार साहू उपस्थित रहे। धनराज साहू, विनोद साहू, पोखराज साहू सहित समाज के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

मां कर्मा की आरती से कार्यक्रम की शुरुआत

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर मां कर्मा की आरती के साथ किया गया। इसके बाद नगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हुलसी देवेश साहू ने स्वागत भाषण दिया। गिरिजा साहू अधिवक्ता द्वारा सभी अतिथियों को बैज लगाकर एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। तीज मिलन समारोह के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। मटका फोड़, फुगड़ी, छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं तत्कालीन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ी नाटक ने बांधा समां

तीज पर्व पर आधारित सुंदर छत्तीसगढ़ी नाटक की प्रस्तुति भी दी गई। नाटक के माध्यम से तीज पर्व की परंपरा,  पारिवारिक भावनाओं और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने सराहा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में महिला सदस्यों ने सामूहिक सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी। पारंपरिक लोक नृत्य ने समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ा। महिलाओं ने उत्साह के साथ सामूहिक रूप से नृत्य प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपरा को जीवंत किया।

सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश

समारोह में अतिथियों ने तीज मिलन जैसे आयोजनों को सामाजिक एकजुटता एवं आपसी मेलजोल का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलता है। साथ ही नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं से परिचित कराने में भी ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

आयोजन में महिला सदस्यों का रहा योगदान

मंच संचालन कौशल्या साहू, सुनीता साहू एवं संतोषी साहू ने किया। आभार प्रदर्शन नगर महिला प्रकोष्ठ की सचिव रूखमणि हेमंत साहू ने किया। आयोजन को सफल बनाने में महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ सलाहकार मेनका साहू, उपाध्यक्ष दमयंती साहू, संगठन सचिव नेहा साहू, ममता साहू, प्रमिला साहू, लेखिका साहू, वीणा साहू, वंदना साहू, मंजू साहू, पद्मिनी साहू, भूमिका साहू, सुमन साहू, मोनिका साहू, चंद्रकांता साहू, काजल साहू, कामेश्वरी साहू, मीना साहू, पम्मी साहू, दीना साहू, टिकेश्वरी साहू, बाजीता साहू, डीगेश्वरी साहू, शकुन साहू, भुनेश्वरी एवं मीनाक्षी साहू सहित अन्य महिला सदस्यों का योगदान रहा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें