Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी Electrical Safety: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट से ऑपरेटर की मौत Kuno National Park: चीता शिकार मामलें में 25 संदिग्ध हिरासत में, लापरवाही बरतने पर 10 वनकर्मी निलंबित Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी Electrical Safety: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट से ऑपरेटर की मौत Kuno National Park: चीता शिकार मामलें में 25 संदिग्ध हिरासत में, लापरवाही बरतने पर 10 वनकर्मी निलंबित Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Teej Festival: बागबाहरा के टूरीझर में तीजहारिन सम…
Teejharin Samman Samaroh in Tourijhar Bagbahara(Image Source: Keertiman Media)
Teejharin Samman Samaroh in Tourijhar Bagbahara(Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Teej Festival: बागबाहरा के टूरीझर में तीजहारिन सम्मान समारोह, महिलाओं और बालिकाओं ने दिखाया उत्साह

Teej Festival: तीजहारिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं के लिए मटका फोड़, कुर्सी दौड़, 100 मीटर दौड़, जलेबी दौड़ और फुगड़ी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विजेता प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य तीज की परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा देना तथा महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना रहा।

म
प्रकाशित: 16 Sep 2026, 09:29 AM · अपडेट: 29 Oct 2026, 09:18 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Teej Festival: ग्राम टूरीझर में तीजहारिन महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान में तीजहारिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मटका फोड़, कुर्सी दौड़, 100 मीटर दौड़, जलेबी दौड़ और फुगड़ी सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
समारोह में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति रवि फरोदिया, जनपद सदस्य धनंजय साहू तथा ग्राम पंचायत टूरीझर के सरपंच जितेंद्र रामसिंग साहू उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि तीनों जनप्रतिनिधि ग्राम टूरीझर के ही निवासी हैं। आयोजन का उद्देश्य तीज पर्व की परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ महिलाओं एवं बालिकाओं को मनोरंजन और प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्रदान करना रहा।

प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाया उत्साह

समारोह के दौरान आयोजित मटका फोड़ प्रतियोगिता में फुलकुवर पटेल और पुन्नी साहू विजेता रहीं। वहीं तीजहारिन कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में कमरौद की टेमिन पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिमगांव की मोनिका साहू द्वितीय रहीं। बालिका कुर्सी दौड़ में बिरोमाल की वंदना साहू ने पहला स्थान हासिल किया। मोंगरापाली की भारती साहू द्वितीय और टूरीझर की ममता साहू तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं के दौरान बालिकाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

100 मीटर दौड़ में मीरा साहू रहीं प्रथम

तीजहारिन 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में घोईनाबाहरा की सरपंच मीरा साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बिरोमाल की कीर्ति साहू ने द्वितीय और भरुवामुड़ा की पुन्नी साहू ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं और बालिकाओं में उत्साह का माहौल रहा।

सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने पर जोर

आयोजकों ने कहा कि गांव में विकास कार्यों के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को अपनी परंपराओं से जुड़े रहने और प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें