Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर साइकिल पर देश का सफर : शिक्षक संतोष गुप्ता ने नाप…
शिक्षक संतोष गुप्ता साइकिल यात्रा
शिक्षक संतोष गुप्ता साइकिल यात्रा
रायपुर

साइकिल पर देश का सफर : शिक्षक संतोष गुप्ता ने नापीं भारत की चारों सीमाएं, बने देशभर में चर्चा का विषय

मुंगेली जिले के लोरमी निवासी शिक्षक एवं साइकिलिस्ट संतोष गुप्ता अपने अदम्य जज्बे और उपलब्धियों के कारण देशभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। वे साइकिल से 1 लाख किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर चुके हैं और छह वर्षों में भारत की चारों सीमाओं तक पहुंचने का कारनामा कर चुके हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jun 2026, 11:30 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:02 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के एक शिक्षक का अदम्य जज्बा आज पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। धमतरी जिले के गंगरेल बांध के पास आयोजित मेगा साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता में शिक्षक व साइकिलिस्ट संतोष गुप्ता ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन और संघर्षशीलता से सभी का ध्यान खींचा।

उनकी कहानी केवल खेल की नहीं, बल्कि पर्यावरण, देशभक्ति और नशामुक्ति जैसे सामाजिक संदेशों की भी मिसाल बन चुकी है। मुंगेली जिले के लोरमी निवासी 44 वर्षीय संतोष गुप्ता (पुत्र स्व. बिहारी लाल गुप्ता) ने साइकिल से 1 लाख किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर लिया है। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने मात्र छह वर्षों में भारत की चारों सीमाओं तक साइकिल से यात्रा पूरी की है। उनका यह साहसिक अभियान उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान भी दिला चुका है।

गंगरेल साइकिल रेस में भी दिखाया दम

14 जून को आयोजित इस प्रतियोगिता में तकनीकी खराबी के चलते शुरुआत में उन्हें थोड़ा नुकसान हुआ। बीच दौड़ में साइकिल में खराबी आने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। इस रेस में भी उनका जज्बा और धैर्य चर्चा का विषय बना रहा। संतोष गुप्ता का नाम पहले ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। वे रोजाना कम से कम 70 किलोमीटर साइकिल चलाने का लक्ष्य रखते हैं। उनका यह अनुशासन और समर्पण उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग पहचान दिलाता है।

शिक्षक के रूप में भी निभा रहे जिम्मेदारी

वर्तमान में संतोष गुप्ता शासकीय प्राथमिक शाला सल्फा-सरगांव, विकासखंड पथरिया में पदस्थ हैं। वे नियमित रूप से साइकिल से ही स्कूल जाते हैं और शिक्षा के साथ-साथ फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज को देते हैं।

उनकी यात्राएं केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहीं। उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी, बिलासपुर से नेपाल, लेह-लद्दाख के खारदुंगला दर्रे सहित देश के लगभग सभी राज्यों में साइकिल से सफर किया है। उनका उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त जीवन, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें