Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद
W 𝕏 f
होम बिलासपुर सख्ती : प्रभार संभालते ही डीएसपी का एक्शन, बदमाशो…
सिरगिट्टी में पुलिस कार्रवाई
सिरगिट्टी में पुलिस कार्रवाई
बिलासपुर

सख्ती : प्रभार संभालते ही डीएसपी का एक्शन, बदमाशों पर कसा शिकंजा

सिरगिट्टी थाने का प्रभार संभालने के दूसरे ही दिन प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने सूचीबद्ध गुंडे-बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी, फ्लैग मार्च निकाला, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई की और एक मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 Jul 2026, 01:35 PM
बिलासपुर

सिरगिट्टी थाने का प्रभार संभालने के महज दूसरे ही दिन प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सूचीबद्ध गुंडे-बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी, संदिग्ध लोगों की जांच की और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करना और आम लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना था। विशेष अभियान के दौरान सिरगिट्टी पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की टीम जैसे ही अलग-अलग मोहल्लों और संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंची, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों में हड़कंप मच गया।

गुंडों के ठिकानों पर दबिश

इस दौरान पुलिस ने सूचीबद्ध बदमाश समीर उर्फ बकरा मुंडी और राजू साहू उर्फ चिल्लर के ठिकानों पर दबिश देकर उनके घरों की तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों ने दोनों बदमाशों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने की कड़ी चेतावनी दी। साथ ही स्पष्ट किया गया कि यदि दोबारा किसी अपराध में संलिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शराब पीने वालों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग कर रहे तीन लोगों को भी पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने या आम लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।.

गणेश नगर में फ्लैग मार्च

कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ाने और असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बनाने के लिए पुलिस ने चुचुहियापारा और गणेश नगर क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी निकाला। इस दौरान पुलिस बल ने गलियों और प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का सत्यापन किया। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत कर उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। साथ ही क्षेत्र के लोगों को अवैध गतिविधियों से दूर रहने और कानून का पालन करने की हिदायत दी गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अभियान के दौरान पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को भी गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी नरमी के कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें