Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम देशभर में साइकिल यात्रा कर रही समीरा खान पहुंचीं …
महासमुंद में छात्राओं के साथ समीरा खान
महासमुंद में छात्राओं के साथ समीरा खान

देशभर में साइकिल यात्रा कर रही समीरा खान पहुंचीं महासमुंद, छात्राओं को किया प्रेरित

महासमुंद पहुंचीं भारतीय पर्वतारोही और मोटिवेशनल स्पीकर समीरा खान ने विभिन्न स्कूलों में छात्राओं से संवाद कर उन्हें बड़े सपने देखने, आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। 9 हजार किलोमीटर से अधिक की सोलो साइकिल यात्रा कर चुकी समीरा का अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट फतह करना है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Aug 2026, 07:20 AM · अपडेट: 07 Aug 2026, 07:40 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद देशभर में 'मिशन माउंट एवरेस्ट' और 'रूरल गर्ल्स एम्पावरमेंट एंड सोलो साइकिलिंग कैंपेन अक्रॉस इंडिया' के तहत सोलो साइकिल यात्रा पर निकलीं भारतीय पर्वतारोही एवं प्रेरक वक्ता समीरा खान इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। ओडिशा के बरगढ़ से यात्रा शुरू करने के बाद वह सरायपाली होते हुए मंगलवार रात करीब 10 बजे महासमुंद पहुंचीं। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उनके ठहरने की व्यवस्था नया सर्किट हाउस में की गई और यात्रा के दौरान आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया गया।

स्कूलों में छात्राओं से किया संवाद

बुधवार को समीरा खान ने महर्षि विद्या मंदिर मचेवा, आशीबाई गोलछा उमा कन्या शाला, पीएम केंद्रीय विद्यालय, गुड शेफर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय सहित जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं और महिलाओं से खुलकर बातचीत की तथा अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

संघर्षों से निकलकर बनाई अलग पहचान

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले की रहने वाली समीरा खान ने बताया कि बचपन में माता-पिता को खो देने जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को नहीं छोड़ा। कठिन मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने पर्वतारोहण और सोलो साइकिलिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। वह नेपाल की प्रसिद्ध और चुनौतीपूर्ण अमा डबलम पर्वत चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण कर चुकी हैं और अब उनका अगला लक्ष्य दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना है।

9 हजार किलोमीटर से ज्यादा की साइकिल यात्रा

समीरा खान ने बताया कि सोलो साइकिलिंग उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। अब तक वह करीब 9 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुकी हैं और 37 देशों के साथ भारत के कई राज्यों का भ्रमण कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनके अधिकांश अभियान स्व-वित्तपोषित होते हैं और एक उद्यमी के रूप में कार्य करते हुए वह अपनी यात्राओं का खर्च स्वयं वहन करती हैं। 

बेटियों को दिया आत्मनिर्भर बनने का संदेश

छात्राओं को संबोधित करते हुए समीरा खान ने कहा कि हर बेटी को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का अधिकार है। शिक्षा, मेहनत, आत्मविश्वास और मजबूत इच्छाशक्ति किसी भी लक्ष्य तक पहुंचने की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं से आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करने की अपील की। उनका कहना था कि समाज में वास्तविक बदलाव तभी आएगा, जब बेटियों को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने का अनुकूल वातावरण मिलेगा।

छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रेरणा सत्र में हिस्सा

जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित संवाद कार्यक्रमों में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने समीरा खान के अनुभवों को ध्यान से सुना और उनसे प्रेरणा लेकर अपने भविष्य के लिए बड़े लक्ष्य तय करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें