रेत खनन पर कार्रवाई : जोंक नदी से 2 मशीनें और 7 वाहन जप्त
महासमुंद जिले के पिथौरा तहसील अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह स्थित जोंक नदी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। औचक निरीक्षण के दौरान 2 चैन माउंटेन मशीनें, 3 हाईवा और 4 ट्रैक्टर अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए गए। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मशीनों को सील कर वाहनों को जप्त किया गया।
राज्य शासन की मंशा के अनुरूप खनिज साधन विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग का मैदानी अमला सक्रियता के साथ निगरानी एवं जांच अभियान संचालित कर रहा है।संयुक्त जांच कार्रवाई के दौरान अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त मशीनों और वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें जप्त किया गया।
संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण
इसी क्रम में सचिव और संचालक के निर्देशानुसार केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता एवं जिला स्तरीय खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 22 मई 2026 को प्रातः महासमुंद जिले में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महासमुंद जिले की पिथौरा तहसील अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह स्थित जोंक नदी में 02 चैन माउंटेन मशीनें अवैध रेत उत्खनन में संलग्न पाई गईं। वहीं 03 हाईवा एवं 04 ट्रैक्टर रेत परिवहन करते हुए पाए गए।
अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध विभाग की सख्त कार्रवाई
राज्य शासन की मंशा के अनुरूप खनिज साधन विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं
परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग का मैदानी
अमला सक्रियता के साथ निगरानी एवं जांच अभियान संचालित कर रहा है।मशीनें जप्त कर खनन कार्य कराया गया बंद
इस दौरान मौके पर ही अवैध रेत खनन कार्य बंद कराया गया तथा खान एवं खनिज
(विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत दोनों मशीनों को जप्त
कर सील किया गया। आगामी आदेश तक मशीनों को खदान मुंशी के सुपुर्द किया गया
है। साथ ही संबंधित खदान संचालक को नोटिस जारी कर तामील कराया गया।इसके
अतिरिक्त 03 हाईवा एवं 04 ट्रैक्टरों को जप्त कर समीपस्थ पुलिस थाना साकरा
की अभिरक्षा में थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। कार्रवाई के दौरान
केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की संयुक्त जांच टीम एवं जिला स्तरीय अधिकारी
उपस्थित रहे।