Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप Rewa Hospital Case: यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप Rewa Hospital Case: यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Satya Niketan building collapse: इमारत हादसे पर M…
Satya Niketan building collapse investigation: (Image Source: AI Photo)
Satya Niketan building collapse investigation: (Image Source: AI Photo)
राष्ट्रीय

Satya Niketan building collapse: इमारत हादसे पर MCD का बड़ा एक्शन, 5 अधिकारी निलंबित, लापरवाही की जांच शुरू

Satya Niketan building collapse: इमारत हादसे के बाद MCD ने 5 अधिकारियों को निलंबित किया है। मामले में प्रशासनिक लापरवाही और अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
07 Sep 2026, 02:53 PM
नई दिल्ली
Satya Niketan building collapse: इमारत गिरने के मामले में दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे के बाद साउथ जोन के 5 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। MCD कमिश्नर के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के बाद अब अधिकारियों की भूमिका और प्रशासनिक स्तर पर संभावित लापरवाही की जांच की जा रही है। 
5 अधिकारियों पर गिरी गाज निलंबित अधिकारियों में डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, SE रणवीर सिंह, EE (बिल्डिंग) ललित कुमार गोयल, AE (बिल्डिंग) सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार शामिल हैं। 

MCD अधिकारियों पर गिरी गाज

MCD के विजिलेंस विभाग ने सभी अधिकारियों के खिलाफ अलग-अलग निलंबन आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक उनका निलंबन प्रभावी रहेगा। निर्माण की निगरानी में लापरवाही के सवाल MCD के बिल्डिंग डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी इलाके में निर्माण गतिविधियों की निगरानी करने और बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की होती है। 
ऐसे में अगर किसी भवन का निर्माण बिना मंजूरी या स्वीकृत नक्शे के विपरीत हुआ था, तो समय रहते निगरानी और कार्रवाई क्यों नहीं हुई, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

AE, JE से लेकर EE-SE और डिप्टी कमिश्नर जांच के घेरे में

AE और JE आमतौर पर मौके पर निर्माण गतिविधियों की शुरुआती निगरानी से जुड़े होते हैं, जबकि EE और SE के स्तर पर क्षेत्र की निगरानी और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होती है। डिप्टी कमिश्नर जोन के प्रशासनिक स्तर पर प्रमुख जिम्मेदार अधिकारी होते हैं। हादसे के बाद इन सभी अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। हादसे में 7 लोगों की गई थी जान सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद MCD कमिश्नर संजीव खिरवार ने बताया था कि हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। 

1970 के दशक की थी जर्जर इमारत

उन्होंने यह भी कहा था कि हादसे से सटी एक अन्य इमारत को भी कमजोर पाया गया है। उसे सुरक्षित करने के लिए रातभर काम किया गया था और बाद में उसे योजनाबद्ध तरीके से गिराने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई थी। MCD के मुताबिक, हादसे वाली इमारत का निर्माण 1970 के दशक में हुआ था। संपत्ति के मालिक से जुड़े दस्तावेज MCD को प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड से मिले थे। 

मालिक की तलाश और जांच तेज

पुलिस की ओर से भी मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा रही थी। अब 5 अधिकारियों के निलंबन के बाद मामले की प्रशासनिक जांच और तेज होने की उम्मीद है। जांच में यह देखा जाएगा कि इमारत की स्थिति, निर्माण गतिविधियों और नियमों के संभावित उल्लंघन को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से समय पर क्या कार्रवाई की गई थी।

मालिक पर कसा पुलिस का शिकंजा

हादसे के बाद से फरार चल रहे इमारत मालिक हरिराम बंसल को राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया गया है। मालिक समेत अन्य लोगों पर केस पुलिस ने इस मामले में साउथ कैंपस थाने में इमारत मालिक हरिराम बंसल और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, इमारत के रखरखाव में लापरवाही और लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें