Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त Nepal Flood: तबाही के बीच जलविद्युत  सुरंगों में जिंदगी और मौत की जंग, रेस्क्यू में जुटीं अंतरराष्ट्रीय टीमें Korba News: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने उठाई आत्मघाती कदम, मौत से पहले बहनों को भेजा वीडियो Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त Nepal Flood: तबाही के बीच जलविद्युत  सुरंगों में जिंदगी और मौत की जंग, रेस्क्यू में जुटीं अंतरराष्ट्रीय टीमें Korba News: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने उठाई आत्मघाती कदम, मौत से पहले बहनों को भेजा वीडियो
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार सौगात :  रायगढ़ में 34 एकड़ में तैयार हो रहा वर्ल…
निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करते
निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करते
राज्य सरकार

सौगात :  रायगढ़ में 34 एकड़ में तैयार हो रहा वर्ल्ड क्लास स्टेडियम  

दिए गए निर्देश डिप्टी सीएम ने काम में तेजी लाने और इसे तय समय में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय खेल संघों के गठन और मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को विशेष मदद देने की बात कही।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Jun 2026, 11:10 AM
रायपुर

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और खेल मंत्रीअरुण साव ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान पुसौर विकासखंड के ग्राम लोहरसिंग का दौरा किया। यहाँ बन रहे बहुप्रतीक्षित इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण कार्यों की प्रगति देखने वे खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही इस परिसर के प्रशासनिक भवन, हॉस्टल, स्टाफ-रूम और पहुंच मार्ग का काम शुरू किया गया है। मौके पर मौजूद लोक निर्माण और खेल विभाग के अफसरों को निर्देश देते हुए साव ने कहा कि काम की रफ्तार बढ़ाई जाए और तय समय के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा किया जाए।

34 एकड़ में बनेगा स्टेडियम

रायगढ़ में बन रहा यह भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स युवाओं के लिए बड़ा गेम-चेंजर साबित होने वाला है। लगभग 34 एकड़ के विशाल रकबे में आकार ले रहे इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 91 करोड़ रुपये से भी अधिक है। इस परिसर की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यहाँ फुटबॉल, एथलेटिक्स, इनडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, हॉकी और तीरंदाजी समेत कुल 18 तरह के खेलों की आधुनिक सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। डिप्टी सीएम ने अफसरों को स्पष्ट किया कि पूरा निर्माण एस्टीमेट और तय मापदंडों के अनुरूप ही होना चाहिए।

मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को विशेष मदद

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के जमीनी विकास पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने रायगढ़ खेल विभाग की सहायक संचालक प्रतिमा सागर को निर्देशित किया कि वे जिले में जल्द से जल्द खेल संघों का गठन करवाएं, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाएं और सही मंच मिल सके। साव ने अधिकारियों को समय-समय पर निर्माण की मॉनिटरिंग करने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले रायगढ़ के खिलाड़ियों को विभाग की तरफ से विशेष सहयोग दिया जाए।

निरीक्षण में कलेक्टर सहित कई अफसर रहे मौजूद

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, "यह आधुनिक खेल परिसर सिर्फ रायगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे अंचल के खिलाड़ियों का भविष्य बदलेगा। हमारा विजन एक ऐसा वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है, जहाँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े टूर्नामेंट आयोजित किए जा सकें।" इस निरीक्षण के दौरान मौके पर रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, नगर निगम कमिश्नर बृजेश सिंह छत्री और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता अमित कश्यप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें