Saturday, 08 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
शादी के नाम पर ठगी 3 दिन बाद दुल्हन गायब, एजेंट पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप स्कूल शिक्षा विभाग ने बदले नियम, लिपिक-भृत्य को प्रशासनिक कार्यालयों में भेजने की तैयारी शादी से मना किया तो प्रेमी ने वायरल कर दिए निजी फोटो-वीडियो, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार बाइक की डिग्गी में अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गरिफ्तार, 31 पौवा शराब और पल्सर जब्त पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, ठगों ने मांगे 28 हजार रुपए महासमुंद में मवेशी तस्करी का खुलासा, पिकअप से 4 भैंस मुक्त कराए शादी के नाम पर ठगी 3 दिन बाद दुल्हन गायब, एजेंट पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप स्कूल शिक्षा विभाग ने बदले नियम, लिपिक-भृत्य को प्रशासनिक कार्यालयों में भेजने की तैयारी शादी से मना किया तो प्रेमी ने वायरल कर दिए निजी फोटो-वीडियो, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार बाइक की डिग्गी में अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गरिफ्तार, 31 पौवा शराब और पल्सर जब्त पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, ठगों ने मांगे 28 हजार रुपए महासमुंद में मवेशी तस्करी का खुलासा, पिकअप से 4 भैंस मुक्त कराए
W 𝕏 f
होम शिक्षा स्कूल शिक्षा विभाग ने बदले नियम, लिपिक-भृत्य को प…
CG शिक्षा विभाग आदेश
CG शिक्षा विभाग आदेश
🔴 BREAKING शिक्षा

स्कूल शिक्षा विभाग ने बदले नियम, लिपिक-भृत्य को प्रशासनिक कार्यालयों में भेजने की तैयारी

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब जरूरत पड़ने पर स्कूलों में पदस्थ लिपिक और भृत्य को कलेक्टर व कमिश्नर कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा सकेगा। हालांकि, सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इससे स्कूलों की व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Aug 2026, 02:12 PM
रायपुर
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को लेकर एक अहम फैसला लिया है। संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए अब जरूरत पड़ने पर स्कूलों में पदस्थ लिपिक और भृत्य को इन प्रशासनिक कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा सकेगा।
दरअसल, प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर और कमिश्नर कार्यालयों में कामकाज के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को अस्थायी रूप से संलग्न किया गया था। बाद में जब इन कर्मचारियों को उनके मूल स्कूलों में वापस भेजा गया, तो जिला और संभाग स्तर के कार्यालयों में कामकाज प्रभावित होने लगा। इसी समस्या को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चल सकें।

तय प्रक्रिया के तहत होगी प्रतिनियुक्ति

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, यदि किसी कलेक्टर या कमिश्नर कार्यालय में कर्मचारियों की अधिक आवश्यकता है, तो वहां के अधिकारी अपने स्वीकृत सेटअप में खाली पदों के आधार पर लिपिक और भृत्य की प्रतिनियुक्ति का प्रस्ताव भेज सकेंगे। यह प्रस्ताव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा। इसके बाद विभाग स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।स्कूल में कर्मचारियों की कमी नहीं होगी
शासन ने यह भी साफ किया है कि प्रतिनियुक्ति करते समय स्कूलों की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा। किसी भी स्थिति में ऐसा नहीं होना चाहिए कि मूल शैक्षणिक संस्थान में कर्मचारियों की कमी हो जाए और वहां का प्रशासनिक काम प्रभावित हो। इस फैसले से जहां जिला और संभाग कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी दूर होगी, वहीं स्कूलों की व्यवस्थाओं को भी बनाए रखने की कोशिश की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
राजनीति
देश
विदेश सरकारी सूचना गाइए और छा जाइए
कलमकार
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें