Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल Bhupesh Baghel Attack: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस काफिले पर हमला, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई बाल-बाल बचे Ganja Smuggling Case: ओडिशा से महाराष्ट्र और भिलाई भेजी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 6 तस्कर गिरफ्तार Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल Bhupesh Baghel Attack: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस काफिले पर हमला, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई बाल-बाल बचे Ganja Smuggling Case: ओडिशा से महाराष्ट्र और भिलाई भेजी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 6 तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम सूरजपुर SECL सर्वे का विरोध पड़ा भारी : मदननगर में ग्रामी…
सूरजपुर में SECL सर्वे के विरोध के दौरान पुलिस-ग्रामीण झड़प
सूरजपुर में SECL सर्वे के विरोध के दौरान पुलिस-ग्रामीण झड़प
सूरजपुर

SECL सर्वे का विरोध पड़ा भारी : मदननगर में ग्रामीणों और पुलिस के बीच खूनी झड़प, SDOP समेत कई जवान घायल

सूरजपुर के मदननगर गांव में SECL के प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण सर्वे का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। सर्वे के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प हिंसक हो गई, जिसमें SDOP सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जबकि फिलहाल सर्वे कार्य रोक दिया गया है।

प्रकाशित: 24 Jul 2026, 09:31 AM · अपडेट: 21 Sep 2026, 07:20 PM
सूरजपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाला मदननगर गांव इन दिनों बारूद के ढेर पर बैठा नजर आ रहा है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार फूट पड़ा। मंगलवार को जब सर्वे टीम और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, तो ग्रामीणों का सब्र टूट गया और देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। 

बिना किसी सूचना के जबरन सर्वे थोप रहे 

ग्रामीणों और पुलिस बल के बीच हुई तीखी झड़प में SDOP स्तर के अधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दरअसल, SECL द्वारा खदान विस्तार या नई परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम किया जाना है। कुछ दिन पहले जब SECL की टीम गांव में सर्वे के लिए पहुंची थी, तभी से ग्रामीण लामबंद होने लगे थे। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि खेती-किसानी के इस मुख्य सीजन में, बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के, जबरन सर्वे थोपा जा रहा है। 
 पुलिस-ग्रामीणों के बीच झड़प

बहस बदली धक्का-मुक्की में 

इसी बात से नाराज ग्रामीण पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विरोध जता रहे ग्रामीणों को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो माहौल अचानक बेकाबू हो गया। देखते ही देखते तीखी बहस धक्का-मुक्की और फिर अचानक हमले में बदल गई। अचानक हुए इस अप्रत्याशित हमले से मौके पर मौजूद पुलिस बल में अफरा-तफरी मच गई। खुद को बचाने और भागने की कोशिश में मची भगदड़ के दौरान कई जवान जमीन पर गिर पड़े। 

घायलों को पास के स्वास्थ्य केन्द्र में करा रहे इलाज 

हमले में कई पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं और कुछ के सिर फटने की खबर है। झड़प में एक SDOP रैंक के अफसर के भी जख्मी होने की पुष्टि हुई है। घटना की खबर जैसे ही आला अधिकारियों तक पहुंची, पूरे पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी घायल पुलिसकर्मियों को पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मदननगर गांव को छावनी में बदल दिया गया है। 

लिखित सहमति नहीं तो सर्वे नहीं 

सैकड़ों की संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। फिलहाल बढ़ते तनाव को देखते हुए SECL का सर्वे काम रोक दिया गया है। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि जब तक उन्हें पूरी प्रक्रिया की पारदर्शी जानकारी नहीं दी जाती और उनकी लिखित सहमति नहीं ली जाती, तब तक वे अपनी एक इंच जमीन भी सर्वे के लिए नहीं देंगे। स्थिति को सुलझाने के लिए अब प्रशासन, SECL और ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता की तैयारी की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें