Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में
W 𝕏 f
होम रायगढ़ खुला अपहरण का राज : शादी का झांसा देकर नाबालिग को…
आरोपी की गिरफ्तार
आरोपी की गिरफ्तार
रायगढ़

खुला अपहरण का राज : शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया युवक, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

रायगढ़ के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकली 15 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक अपने साथ ले गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिलासपुर के सीपत से आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया। पीड़िता के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
07 Jul 2026, 08:44 AM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपी को बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
मामला कोतरारोड़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी को 15 वर्ष 11 माह की छात्रा सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। स्कूल से भी उसके अनुपस्थित रहने की जानकारी मिलने के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई।

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग

काफी खोजबीन के बावजूद जब छात्रा का कोई पता नहीं चला, तो उसकी मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने आशंका जताई कि किसी युवक ने बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के विश्लेषण के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्रा 27 वर्षीय सूरज कुमार साहू के साथ है, जो जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के पकरिया भाठापारा (लटिया) का रहने वाला है। लोकेशन ट्रेस करने पर आरोपी की मौजूदगी बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।

काम के दौरान हुई थी पहचान

बरामदगी के दौरान छात्रा के माता-पिता भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी काम के सिलसिले में किरोड़ीमल क्षेत्र आया था। इसी दौरान उसकी नाबालिग से जान-पहचान हुई, जिसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया। 
महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दर्ज बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी को उसकी उम्र की पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद उसने शादी का वादा कर उसे अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराएं जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें