Thursday, 17 Sep 2026 भारत
W 𝕏 f
होम केंद्र सरकार Semicon India 2026: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, …
emicon India 2026 event in Delhi (Image Source: akashvani)
emicon India 2026 event in Delhi (Image Source: akashvani)
केंद्र सरकार

Semicon India 2026: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, 600 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल

Semicon India 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन में दुनिया भर की सेमीकंडक्टर कंपनियां, निवेशक और विशेषज्ञ शामिल होंगे।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
17 Sep 2026, 10:40 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Semicon India 2026: भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2026 सम्मेलन का आज से शुभारंभ होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित यशोभूमि परिसर में इस तीन दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। इस वर्ष सम्मेलन की थीम “सिलिकॉन से सिस्टम तक: पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण” रखी गई है। इसमें सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग से जुड़ी देश-विदेश की कंपनियां, नीति निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप, शिक्षण संस्थान और छात्र हिस्सा लेंगे। 

सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश और नवाचार पर रहेगा फोकस 

सेमीकॉन इंडिया 2026 का मुख्य उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना, निवेश को बढ़ावा देना और नई तकनीकों में सहयोग को आगे बढ़ाना है। सम्मेलन के दौरान चिप निर्माण, डिजाइन, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन और तकनीकी विकास से जुड़े कई विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में हुई प्रगति, वैश्विक सहयोग और संयुक्त उपक्रमों को बढ़ावा देने के लिए कंट्री राउंडटेबल्स सहित कई विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा महिला नेतृत्व और तकनीकी क्षेत्र में उनकी भागीदारी को लेकर भी एक विशेष मंच रखा गया है। 

600 से अधिक कंपनियां और 50 हजार आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद 

इस प्रदर्शनी में सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें कच्चे माल और चिप डिजाइन से लेकर निर्माण, एडवांस पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिस्टम डेवलपमेंट तक की पूरी प्रक्रिया दिखाई जाएगी। सम्मेलन में 600 से अधिक कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं करीब 50 हजार आगंतुकों के पहुंचने का अनुमान है। कार्यक्रम में 52 देशों के प्रतिनिधि, 400 से अधिक अधिकारी और 150 से ज्यादा वक्ता भाग लेंगे। 

छह देशों के पवेलियन और स्टार्टअप शोकेस होंगे आकर्षण 

सेमीकॉन इंडिया 2026 में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन के कंट्री पवेलियन लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 12 राज्यों के बूथ, स्टार्टअप पवेलियन, इनोवेशन शोकेस, स्टूडेंट हैकाथॉन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन भी प्रदर्शनी का हिस्सा होंगे। इस आयोजन के जरिए भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में अपनी भूमिका मजबूत करने और तकनीकी क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में कदम आगे बढ़ा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें