Thursday, 17 Sep 2026 भारत
W 𝕏 f
होम केंद्र सरकार PM Modi Birthday : दिल्ली में आज होंगे 4 बड़े कार…
Four major events will take place in Delhi today. (Image Source: AI Photo)
Four major events will take place in Delhi today. (Image Source: AI Photo)
केंद्र सरकार

PM Modi Birthday : दिल्ली में आज होंगे 4 बड़े कार्यक्रम, सेवा और जनभागीदारी पर रहेगा फोकस

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली सरकार सेवा और जनभागीदारी से जुड़े चार प्रमुख कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें कर्तव्य पथ पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, त्यागराज स्टेडियम में रक्तदान शिविर, खाटू श्याम धाम में 108 कुंडों का यज्ञ और श्रमिकों के लिए ‘नमो श्रमिक सेवा केंद्र’ की शुरुआत शामिल है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ भी शुरू किया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
17 Sep 2026, 12:40 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली सरकार आज सेवा, समर्पण और जनभागीदारी से जुड़े चार प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। इन आयोजनों के जरिए जनसेवा और सामाजिक भागीदारी का संदेश देने की तैयारी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली सरकार एक महीने तक चलने वाला सेवा संकल्प अभियान भी शुरू करेगी। 
इस अभियान के तहत राजधानी में परिवहन, सड़क, सीवरेज, जल शोधन, शिक्षा, बिजली व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं और शहरी सौंदर्यीकरण से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। 

कर्तव्य पथ पर जलेंगे एक लाख से अधिक दीये 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत आज कर्तव्य पथ पर बड़ी संख्या में दीये जलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ‘जन सेवा से देश सेवा’ की भावना को दर्शाएगा। कार्यक्रम के दौरान एक साथ जलाए जाने वाले दीये नागरिकों की शुभकामनाओं, आशीर्वाद और राष्ट्र सेवा के प्रति उनकी भागीदारी का प्रतीक होंगे। 

त्यागराज स्टेडियम में रक्तदान शिविर 

जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में करीब 2500 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, अलीपुर स्थित जीटी करनाल रोड के खाटू श्याम दिल्ली धाम में 108 कुंडों का विशेष यज्ञ भी आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और देश सेवा में निरंतर योगदान के लिए प्रार्थना के रूप में किया जाएगा। 

श्रमिकों के लिए शुरू होगा नमो श्रमिक सेवा केंद्र 

इसके अलावा श्रमिकों की सुविधा के लिए ‘नमो श्रमिक सेवा केंद्र’ की शुरुआत की जाएगी। यहां श्रमिकों को पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। दिल्ली सरकार का कहना है कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सेवा कार्यों को बढ़ावा देना और आम नागरिकों को जनभागीदारी के माध्यम से जोड़ना है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें