Monday, 24 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Khairagarh Road Accident: चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, यात्री बस ने स्कूटी को मारी टक्कर Rahul Gandhi के पैट्रियार्की बयान पर बोले शहजाद पूनावाला- दूसरों को ज्ञान देने से पहले अपने घर और पार्टी में सुधार करें Raipur Crime News: चाकू मारकर युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Khairagarh Road Accident: चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, यात्री बस ने स्कूटी को मारी टक्कर Rahul Gandhi के पैट्रियार्की बयान पर बोले शहजाद पूनावाला- दूसरों को ज्ञान देने से पहले अपने घर और पार्टी में सुधार करें Raipur Crime News: चाकू मारकर युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा
W 𝕏 f
होम भाजपा Rahul Gandhi के पैट्रियार्की बयान पर बोले शहजाद प…
Political row over Rahul Gandhi's statement
Political row over Rahul Gandhi's statement
🔴 BREAKING भाजपा Featured

Rahul Gandhi के पैट्रियार्की बयान पर बोले शहजाद पूनावाला- दूसरों को ज्ञान देने से पहले अपने घर और पार्टी में सुधार करें

Rahul Gandhi के स्मैश द पैट्रियार्की बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व, प्रियंका गांधी की भूमिका और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर पार्टी के रुख को लेकर सवाल उठाए।

कीर्तिमान न्यूज
24 Aug 2026, 03:23 PM
नई दिल्ली
Rahul Gandhi के 'पितृसत्ता खत्म करने' (स्मैश द पैट्रियार्की) वाले बयान पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व नेता और पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए उनकी पार्टी के भीतर की स्थिति को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पूनावाला ने तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए राहुल गांधी को गैर-जरूरी बयानबाजी बंद करने और पहले अपनी पार्टी के अंदर झांकने की नसीहत दी है। 

राहुल गांधी के ट्वीट को वीडियों में किया शामिल 

शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कांग्रेस और राहुल गांधी को आईना दिखाने का प्रयास किया है। उन्होंने राहुल गांधी के उस हालिया ट्वीट को अपने वीडियो में शामिल किया है जिसमें कांग्रेस नेता ने लिखा था कि ‘महिलाएं भारत की शक्ति हैं—इसका आधार, इसका वर्तमान और इसका भविष्य। अपनी जगह के लिए लड़ें और पितृसत्ता को तोड़ दें। 

राहुल गांधी में दोहरा रवैया का आरोप 

इस पर पलटवार करते हुए पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी को दूसरों को उपदेश देने से पहले अपने परिवार और अपनी पार्टी में पितृसत्तात्मक सोच को खत्म करना चाहिए।पूनावाला ने राहुल गांधी के स्टैंड पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी और संदीप दीक्षित जैसे नेता एक मंच पर खड़े होकर इटली की महिला प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ आपत्तिजनक, महिला-विरोधी और पितृसत्तात्मक टिप्पणियां करते हैं, तब उनकी 'स्मैश द पैट्रियार्की' की बातें बेमानी साबित होती हैं।

ये भी पढ़े... निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- प्रियंका आपसे ज्यादा समझदार, उन्हें अपनी गद्दी दे दीजिए

Keertiman

अपने घर से स्थापति करें समानता  

कांग्रेस के अंदरूनी नेतृत्व पर हमला बोलते हुए पूर्व बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि पार्टी में बेटे को आगे बढ़ाने के चक्कर में बेटी के हक को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने घर में तो समानता स्थापित नहीं कर पा रहे हैं और बाहर ज्ञान बांट रहे हैं। उन्होंने चुनौती दी कि अगर कांग्रेस वाकई महिला सशक्तीकरण की बात करती है तो प्रियंका गांधी को पार्टी के मुख्य नेतृत्व में आगे लाए। 

कई नेता कास्टिंग काउच के हुए शिकार 

अपने बयान में पूनावाला ने कांग्रेस से जुड़े कुछ पुराने विवादों का जिक्र करते हुए पार्टी के भीतर महिलाओं की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शारदा राठौर से लेकर सिमोन रोजवेल जॉन तक, जो महिलाएं यौन उत्पीड़न या कास्टिंग काउच का शिकार हुईं, उनके मुद्दों पर पार्टी क्यों चुप रही? इसके अलावा, पूनावाला ने कांग्रेस पर हिंदू रीति-रिवाजों और मनुस्मृति को महिला-विरोधी बताकर निशाना साधने, लेकिन हिजाब, हलाला, शाहबानो केस और समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे संवेदनशील मुद्दों पर मौन साधने का आरोप भी लगाया।
Keertiman
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें